नेतागिरी

एक ओर बिपिन रावत का अंतिम संस्कार हो रहा है दूसरी ओर नृत्य हो रहा है: उत्तराखंड CM धामी का प्रियंका पर हमला

पौड़ी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर शहीदों के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने देश और देश के सैनिकों के साथ हमेशा छल किया है।

एक सार्वजनिक जनसभा में तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीडीएस जनरल रावत का निधन, देश के साथ ही उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है।

“प्रदेश ने जनरल से ज्यादा एक अभिभावक को खोया है जो उत्तराखंड के विकास हेतु हमेशा आगे रहते थे।”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास जनरल बिपिन रावत के सपनों के अनुसार हो इस पर हम कार्य करेंगे। पौड़ी पवित्र भूमि वीरों की है यहीं पर जनरल बिपिन रावत जी का जन्म हुआ था। उनके निधन की खबर सुनकर मैं और समूचा उत्तराखण्ड स्तब्ध हो गया था।

“वह एक जनरल के रूप में नहीं बल्कि एक अभिभावक के रूप में हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते आ रहे थे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि वीर शहीद जनरल बिपिन रावत जी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए हम सहभागिता के साथ लगातार प्रयास करेंगे।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश जनरल बिपिन रावत जी के निधन से शोक में डूबा हुआ था तब कुछ ऐसे राजनीतिक दल के सदस्य भी थे, जो नृत्य कर रहे थे। उनका शरीर तो इस देश में रहता है लेकिन मन कहीं और रहता है। ऐसी राजनीतिक पार्टियों ने देश की रक्षा के साथ समझौते पर समझौते किए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद लंबे समय तक देश में सिर्फ एक पार्टी, एक परिवार का शासन रहा। जब पूरा देश शोकाकुल था तब कुछ लोग नृत्य करने में मग्न थे। ऐसे लोगो को शर्म आनी चाहिए।

अंत में उन्होंने कहा कि हम ऐसी पार्टी को कभी नहीं भूल सकते जिन्होंने देश और देश के सैनिकों के साथ हमेशा छल किया है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button