उत्तर प्रदेशनेतागिरी

मथुरा-वृदांवन में अब मंदिरों के पुजारियों को भी देना होगा टैक्स, नगर निगम द्वारा बढ़ाया जा रहा टैक्स का दायरा

मथुरा– यूपी सरकार द्वारा जल्द ही अब धार्मिक स्थलों को भी टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए नगर निगम विभाग के अधिकारियों द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रहीं हैं।

जिसके बाद अब धार्मिक स्थलों के परिसर में रहने वाले मंदिर के पुजारियों को भी टैक्स भरना होगा।

मंदिर परिसर में रहने पर पुजारियों को देना होगा टैक्स

शासन प्रशासन द्वारा मंदिरों की बागडोर पहले ही अपने हाथों में ले ली गई है, जिसके बाद अब धार्मिक स्थलों से टैक्स वसूलने की बात भी सामने आ रही हैं।

वहीं नगर निगम मथुरा वृदांवन का कहना है कि नगरीय क्षेत्र में आने वाले सभी मंदिर और धार्मिक स्थलों से भी अब टैक्स लिया जायेगा। विभाग द्वारा मंदिरों से सीधे तौर पर टैक्स नहीं वसूलने की बात कही गई है, लेकिन मंदिरों में भगवान की सेवा करने वाले और मंदिर परिसर में निवास करके अपना जीवन यापन करने वाले पुजारियों को अब मकान और पानी का टैक्स देना होगा।

हालांकि मंदिर के पुजारियों से टैक्स वसूलने की बात पर विभाग का कहना है कि मंदिर परिसर में रहने वाले पुजारियों से संबंधित नियमों के तहत ही टैक्स लिया जायेगा।

परिसर में कमर्शियल गतिविधियों पर भी टैक्स

इतना ही नहीं विभाग का कहना है कि ऐसे धार्मिक स्थल जिसके परिसर में कमर्शियल गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, तो वहां की संस्था या मंदिर के ट्रस्ट से टैक्स वसूला जायेगा। विभाग द्वारा अब तक 5 हजार से अधिक स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां कमर्शियल गतिविधियों का संचालन हो रहा हैं।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button