नेतागिरी

ममता देंगी ब्राह्मणो को हर माह भत्ता व राज्य में हिंदी को बढ़ावा, बोली आज ब्राह्मण गरीब है

बंगाल: बंगाल की सीएम ने हिन्दू पंडितो के लिए हर माह हज़ार रूपए की राहत राशि देने का एलान किया है। दरअसल यह बंगाल में पहली होगा कि ब्राह्मणो को रिझाने के लिए कोई सरकार मंदिरो के पुजारियों को राहत राशि देने जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में ऐसे करीब 8000 हिन्दू पंडित है जिन्हे सरकार से कोई मदद नहीं मिलती है। जिसके कारण ममता बनर्जी ने यह फैसला लिया है।

वहीं हिन्दू पुजारियों को अब हर माह राहत राशि देने पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि “सनातन धर्म के ब्राह्मण पंडितो जो वर्षो से मंदिरो की सेवा करते आये है उनको आज तक कोई मदद नहीं मिली है।

ब्राह्मण तबका बेहद गरीब है। मैंने सनातन धर्म के संतो से बातचीत करी थी जिसमे उन्होंने मुझसे धार्मिक स्थल के लिए एक स्थान देने की गुजारिस करी थी। हमने उन्हें तुरंत कोलाघाट में ज़मीन दे दी है। वहां जल्द ही एक धार्मिक स्थल बनेगा”।

वहीं आगे ममता बनर्जी ने कहा कि हर जगह मुस्लिम इमामो के लिए यह सुविधा उपलब्ध थी लेकिन हिन्दू पंडितो के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं था। मैंने मुख्य सचिव को तुरंत पूजा शुरू होने से पहले राहत राशि बाटने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले दुर्गा पूजा समितियों को भी ममता सरकार ने भत्ता देने का फैसला किया था जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी थी।

हिंदी को बढ़ावा देने के हिंदी अकादमी का भी सरकार ने किया एलान
हिन्दू ब्राह्मणो को अब हर माह राहत भत्ता देने के साथ ही सरकार ने राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने हेतु हिंदी अकादमी का भी अनावरण किया है। जिसके चलते अब सरकार हिंदी के विकास के लिए काम करेगी। वहीं टीएमसी के ब्राह्मण सांसद दिनेश त्रिवेदी को सरकार ने अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया है।

सरकार के इन अप्रत्याशित कदम को विपक्ष महज चुनावी झुनझुना करार दे रहा है। ब्राह्मणो व हिंदुओ को रिझाने में लगी ममता को बीजेपी ने आड़े हाथो लेते हुए इसे 2021 में हिंदुओ के वोट लेने का एक घटिया तरीका बताया है। तो वहीं सीपीएम ने इसे राज्य में राजनीती के नाम पर बाटने का एक तरीका बताया। सीपीएम ने कहा कि पहले इमामो को राहत राशि दें ममता ने राज्य में एक धर्म को बढ़ावा देना चाहा व अब वोट की खातिर हिंदुओ को बरगला रही है।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Why Aarushi Kapoor is writing this piece?

Aarushi Kapoor is a student of journalism at the University of Delhi. She has a very keen interest in National politics and a knack over liberals and left-oriented politics. Moreover, She loves right because right is always right!

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button