नेतागिरी

सुप्रीमकोर्ट लॉयर सुबुही खान बोलीं- ‘हिंदुस्तान में रहने वाले हैं हिन्दू, जैसे यूरोप में रहने वाले यूरोपियन’

नईदिल्ली : सुप्रीम कोर्ट वकील व एक्टिविस्ट सुबुही खान ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर टिप्पणी की है।

देश में आए दिन सेकुलरिज्म को लेकर बहस छिड़ी रहती है वहीं देश में TV डिबेट्स में देश के समसामयिक मुद्दों पर राय रखने वाली एक्टिविस्ट सुबुही खान ने सेकुलरिज्म को लेकर बड़ी बातें कही है।

आपको बता दें कि सुबुही खान एक मीडिया पैनलिस्ट, सुप्रीम कोर्ट वकील, लेखक, व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि “जिन लोगों को लगता है भारत ‘सेक्युलर’ देश है, हिन्दू राष्ट्र नही बन सकता। अक़्ल के अंधों हिन्दू धर्म नही संस्कृति है।”

आगे सुबुही नें सभी देशवासियों को हिन्दू संस्कृति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि “जैसे यूरोप मे रहने वाले यूरोपियन हैं वैसे ही हिंदुस्तान मे रहने वाले हिन्दू हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनना नही है। भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा।”

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

इससे सम्बंधित

One Comment

  1. हमें लखनऊ से हैदराबाद जाना है कोई दिसा निर्देश करिऐ आप लोग बहुत जरूरी है क्योंकि हमारा परिवार तेलंगाना राज्य में है और हम लखनऊ में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button