उत्तर प्रदेशदुराचार

गोरखपुर: होटल में रुके इंस्पेक्टर ने लड़की मांगी, मना करने पर वेटर से किया कुकर्म

पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जब कानून के रक्षकों ने ही कानून व्यवस्था का चीर हरण किया। ऐसे कानूनी नुमाइंदों के शर्मसार करने वाले कृत्यों से कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और आम जनता परेशान हैं।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है जहां क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने होटल के वेटर के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया।

दरअसल आरोपी विनोद कुमार यादव महाराजगंज जिले के क्राइम ब्रांच में दरोगा के पद पर कार्यरत है। इंस्पेक्टर विनोद गत शनिवार को गोरखपुर VIP ड्यूटी पर आये थे। जिले के एक होटल में ठहरने के दौरान इंस्पेक्टर साहब नशे में धुत होकर अपने कमरे में पहुंचे।

वहां उन्होंने होटल के स्टाफ से लड़की की मांग की जिसको होटल ने ठुकरा दिया। बस इतनी सी बात से खफा होकर दरोगा विनोद यादव ने होटल के वेटर को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। साथ ही होटल में जमकर हंगामा भी काटा

मामले की सुचना पर पहुंची पुलिस ने वेटर की शिकायत पर इंस्पेक्टर विनोद यादव पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। होटल पर पहुंचने पर इंस्पेक्टर अर्धनग्न हालत में पुलिस कर्मियों पर ही हेकड़ी झाड़ने लगा था। वहीं सख्ती से पेश आने के बाद पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मारपीट, हत्या के प्रयास व कुकर्म के आरोप में अभियुक्त विनोद कुमार यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी तिवारीपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों राजस्थान में भी पुलिस थानों में रिपोर्ट लिखवाने आई महिला के साथ इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button