Madhya Pradeshदुराचार

निर्भया 2.0: एमपी में 65 साल की ब्राह्मण महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद कर दी बेरहमी से हत्या, शरीर पर मिले चोट के कई निशान

शहडोल- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से शर्मसार और एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीते दिनों जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कनाड़ी खुर्द गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ब्राह्मण महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई हैं। सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले रात के करीब 10 बजे दो लोग बुजुर्ग ब्राह्मण महिला घर में घुस गए और उसके साथ बेरहमी से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मृतक बुजुर्ग महिला के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक घटनाओं को भी अंजाम दिया हैं।

बुजुर्ग महिला के साथ घटित इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वह इस पूरी घटना को दिल्ली निर्भया कांड से जोड कर देख रहे हैं। वहीं मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों द्वारा लगाए गए सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपों को सही पाया गया है, वही इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र और धीरज कोल के रूप में की है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

इस जघन्य अपराध के बाद आरोपियों को कड़ा संदेश देने के लिए शासन प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया हैं। वहीं इस घटना ने एक बार फिर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के रवैये पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

वहीं इस घटनाक्रम में आगे बात की जाए तो ऐसी खबर है कि आरोपियों द्वारा मृतक बुजुर्ग महिला के परिवार वालों पर केस वापस लेने का भरपूर दबाव बनाया गया था और केस वापस न लेने की स्थिति में परिवार की हर लड़की का रेप करने की धमकी भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि वह पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। साथ ही साथ स्थानीय प्रशासन के द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button