राम राज्य

UP में बलिदानी कारसेवकों के नाम पर सड़क बनाएगी योगी सरकार, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने घोषणा की है कि वो श्रीराम भक्त कारसेवकों के नाम पर सड़क निर्माण कराएगी।

बुधवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रभू श्रीराम जन्‍मभूमि पहुंच कर श्रीराम लला जी का दर्शन एवं पूजन किया तत्पश्चात निर्माणाधीन भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन भी किया।

इसके अलावा उन्होंने अयोध्या के शुजागंज पक्का तालाब, रुदौली में जनप्रतिनिधियों के साथ शहीद कारसेवक स्वर्गीय राम अचल गुप्ता की मूर्ति का अनावरण कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रुदौली अयोध्या में मूर्ति अनावरण के बाद उपमुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि विकास योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर जनपद, हर विधानसभा क्षेत्र, हर विकास खंड में पहुंचाने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।

विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के पश्चात हनुमानगढ़ी मंदिर में उप-मुख्यमंत्री ने बजरंगबली जी के दर्शन एवं पूजन किया।

एक अन्य कार्यक्रम में अयोध्या में डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री ने मा0 राज्यमंत्री सुरेश पासी के साथ कुल 999 परियोजनाओं (लंबाई-1507 किमी0 व लागत- 149978 लाख रु0) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने बलिदानी कारसेवकों को याद करते हुए कहा कि कारसेवक 1990 में अयोध्या आए थे और रामलला के ‘दर्शन’ चाहते थे। तत्कालीन सपा सरकार ने निहत्थे भगवान राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। कई मारे गए थे। आज, मैं घोषणा करता हूं कि ऐसे सभी कारसेवकों के नाम पर यूपी में सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button