उत्तर प्रदेशदुराचार

रामपुर: नाबालिग दलित को घर से अगवा कर वसीम ने 4 अन्य साथियों संग किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

रामुपर: उत्तरप्रदेश के रामपुर (Rampur) जिले के एक गाँव में अपने घर के आँगन में सो रही 14 साल की दलितलड़की (Dalit Minor Girl) को अगवा कर गैंगरेप (Rampur Gangrape) करने का मामला सामने आया है।

थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि 14 वर्षीय पुत्री नीचे आंगन में सो रही थी। रात में करीब दो बजे गांव के ही पांच लोग घर में घुस आए और नाबालिग बेटी के मुंह में कपड़ा ठूस कर उसे अगवा कर लिया।

इसके बाद गांव स्थित दुकान ले जाकर पाँचों आरोपियों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद सुबह करीब 4 बजे बेहोशी की हालत में लड़की को उसके ही घर बाहर फेंककर फरार हो गए। जिसके बाद होश आने पर पीड़िता ने सो रहे परिजनों को इसकी जानकारी दी। गैंगरेप की शिकार लड़की का गंभीर स्थिति में इलाज़ चल रहा है।

पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

पीड़िता के पिता की तहरीर पर टांडा पुलिस ने 5 आरोपियों वसीम पुत्र भूरा उसका भाई सानिब, नजीब पुत्र आकिल, शरीफ पुत्र गफ्फा और नाजिम पुत्र शकील के खलाफ FIR दर्ज़ की है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और SC/ST एक्ट में FIR दर्ज की गयी है।

पांचों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। घटना को वसीम की दुकान में अंजाम दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस अतिरिक्त सतर्कता के साथ जांच में जुटी है।

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर FIR दर्ज की गई है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि लड़की और आरोपियों में से एक लड़के में पहले से जानपहचान थी। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। अन्य आरोपियों के गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया

घटना के संबंध में रामपुर पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रकरण में घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल निरीक्षण किया गया। अभी तक विवेचना और अन्य साक्ष्य संकलन से एक अभियुक्त से पीड़िता का पूर्व से बातचीत करना पाया गया है जिसको हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़िता के मेडिकल में किसी चोट की पुष्टि नहीं हुई है और मौजूदा स्थिति सामान्य है। शेष नामजद मुलज़िम मुख्य अभियुक्त के रिश्तेदार हैं। जिनके सम्बंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और एक अभियुक्त के बारे में पता चला है कि वो घटना के पूर्व से रामपुर से बाहर काम कर रहा है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button