नेतागिरी

कोरोना वैक्सीन से भी ज्यादा जरूरी है यूनिफॉर्म सिविल कोड व जनसंख्या नियंत्रण कानून’- BJP नेता अश्विनी उपाध्याय

नईदिल्ली : BJP नेता नें जनसंख्या व यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानूनों को वैक्सीन से महत्वपूर्ण कहा है।

दुनिया सहित पूरा भारत कोरोना संकट से जूझ रहा है। इसी बीच भाजपा नेता व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कोरोना वैक्सीन से ज्यादा जरूरी जनसंख्या नियंत्रण व यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानूनों को बताया है।

बतौर सुप्रीम कोर्ट वकील अश्विनी जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर कर चुके हैं। कोर्ट नें उनकी याचिकाओं पर संज्ञान भी लिया है।

अब अश्विनी उपाध्याय ने देश में कानून सुधार व कानून लागू करने की माँग की है जिसे उन्होंने कोरोना वैक्सीन से भी आवश्यक करार दिया है।

अश्विनी उपाध्याय ने अपने बयान में कहा कि “कोरोना वैक्सीन से भी ज्यादा जरूरी है: चुनाव सुधार, पुलिस सुधार और न्यायिक सुधार करना, धर्मांतरण नियंत्रण, घुसपैठ नियंत्रण और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना, सभी बच्चों के लिए समान शिक्षा और समान चिकित्सा तथा सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करना।”


इन विषयों पर नजर डालें तो जनसंख्या नियंत्रण व यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मुद्दों पर सरकार के मंत्री उदाहरण गिरिराज सिंह काफी वोकल रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले खुद देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नें जनसंख्या नियंत्रण पर जरूरी कदम उठाने की बात कही।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्र वाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’ 

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button