नेतागिरी

देश में लागू हो जनसंख्या क़ानून, जो न माने उसका मताधिकार ख़त्म करो- गिरिराज सिंह

सहारनपुर (UP) : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले जो जनसंख्या कानून न मानें उनके वोटिंग राइट खत्म कर देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नें जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर UP में बड़ा बयान दिया है।

गिरिराज सिंह नें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एवं हिंदू जागरण मंच पर जनसंख्या वृद्धि को लेकर मुद्दा उठाया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नें सहारनपुर में कहा कि “जो जनसंख्या नियंत्रण कानून को नहीं माने उसका वोटिंग राइट खत्म कर देना चाहिए और ऐसे लोगों पर आर्थिक और कानूनी प्रतिबंध भी लगाना चाहिए।”

आगे उन्होंने कहा कि देश के अंदर जनसंख्या नियंत्रण जल्द से जल्द लागू होना चाहिए। अन्यथा देश का विकास नहीं हो पाएगा। अगर देश का विकास करना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत जल्द से जल्द लाना होगा।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button