दुराचारसनसनाती खबर

दलित लड़के व मुस्लिम लड़की ने करी शादी तो जन्मे नवजात का मुस्लिम पक्ष ने कर दिया खतना, SC-ST एक्ट दर्ज

बरेली: बरेली में एक दलित लड़के ने कुछ माह पूर्व मुस्लिम समुदाय की एक लड़की से भाग कर शादी कर ली थी। जिससे हुए उनके बच्चे का लड़की पक्ष द्वारा खतना किये जाने पर लड़के के घर वालो ने जमकर विरोध किया जोकि मारपीट तक पहुंच गया।

घटना बरेली के काशीराम कॉलोनी की है जहां के निवासी सूरज का एक नाबालिक मुस्लिम लड़की से प्रेम सम्बन्ध था। दोनों ने जनवरी माह में भाग कर शादी कर ली थी। वहीं लड़की ने भी अपना धर्म बदलकर नाम राधिका रख लिया था।

लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नबालिक होने के चलते दोनों को बरामद कर लड़के को जेल भेज दिया था। साथ ही लड़की भी 5 माह की गर्भवती हो गई थी जिसे कोर्ट ने माँ को सुपुर्द करने का आदेश दिया था।

बच्चा पैदा होने पर लड़की के परिजनों ने कर दिया खतना
करीब 20 दिन पहले लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका मुस्लिम पक्ष ने खतना कर डाला। खतने की सुचना मिलते ही दलित लड़के का परिवार आग बबूला हो गया व थाने में जाकर हंगामा करने लगा।

सूरज की माँ का कहना था कि लड़का सूरज का है इसलिए उसका खतना किया जाना सरासर गलत है। उन्होंने साथ ही बच्चे का धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब शिकायत करने लड़की पक्ष के यहां गई तो जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पीटा गया।

मुस्लिम पक्ष पर दर्ज हुआ एससी एसटी एक्ट
नवजात बच्चे के खतने से हुई गहमा गहमी में पुलिस ने आनन फानन में लड़की के परिजनों पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कुल 7 लोगो पर मारपीट व एट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है व जल्द क़ानूनी कार्यवाई आरम्भ की जाएगी।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121.

Follow our twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.


Donate to Falana Dikhana: फलाना दिखाना एक मीडिया पोर्टल है जोकि दिल्ली विश्विधालय के छात्र अपनी पॉकेट मनी को जोड़कर पिछले दो वर्षो से चला रहे है। हाथरस केस का सबसे पहले अनावरण हमारी टीम द्वारा ही किया गया था जिसके बाद अनेक मीडिया, राजनैतिक व स्कॉलर्स ने हमारे इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म की सराहना करी थी। पुरे भारत में सिर्फ हमारे द्वारा ही इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स को छापा जाता है जिसमे जटिल से जटिल केस की सच्चाई हम कुछ ही घंटो में सामने ला देते है। छात्रों की पॉकेट मनी से चल रहे इस नए फॉर्मेट को आपके सहयोग की आवश्यकता है। 

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button