स्पेशल

पालघर में बर्बरता से मारे गए साधुओ के 4 आरोपियों को मिली जमानत, अन्य आरोपियों को भी किया जायेगा रिहा

पालघर: मुंबई से सटे पालघर जिले के गढ़चिंचले इलाके में दो साधू व उनके ड्राइवर की लिंचिंग करने की खबर ने जहां पुरे देश को झकझोर कर रख दिया था तो वहीं स्थानीय कोर्ट ने 4 आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का फैसला लिया है।

मंगलवार को दिए अपने फैसले में कोर्ट ने चार आरोपियों को 15 हजार के मुचलके पर रिहा कर दिया है।

रिहा करने वाले न्यायाधीश पी पी जाधव ने फैसला सुनाते हुए लक्ष्मण रामजी जाधव, नितिन लक्ष्मण जाधव, मनोज लक्ष्मण जाधव व तुकाराम रूपजी को जमानत पर छोड़ने का निर्देश स्थानीय पुलिस को दिया है।

ज्ञात होकि 16 अप्रैल 2020 को पालघर में भीड़ की हिंसा के दौरान दो साधुओं व एक ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया था।

इस मामले में 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं घटना के तार क्रिस्चन मिशिनरियों से जुड़े होने के साथ CPM पार्टी से भी जोड़े गए थे।

साधु किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से गुजरात जा रहे थे। भीड़ ने साधु के वेश में देख कर उन्हें पीट-पीटकर मार डाला था।

महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी (क्राइम) ने इस मामले में चार्जशीट दायर की थी। आरोपियों की ओर से पेश हुए एडवोकेट अमृत अधिकारी ने बताया कि 26 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में कुछ अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल सकती है।

खैर चारो आरोपी घटना में जमानत पर रिहा होने वाले प्रथम आरोपी है।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.


Donate to Falana Dikhana: फलाना दिखाना एक मीडिया पोर्टल है जोकि दिल्ली विश्विधालय के छात्र अपनी पॉकेट मनी को जोड़कर पिछले दो वर्षो से चला रहे है। हाथरस केस का सबसे पहले अनावरण हमारी टीम द्वारा ही किया गया था जिसके बाद अनेक मीडिया, राजनैतिक व स्कॉलर्स ने हमारे इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म की सराहना करी थी। पुरे भारत में सिर्फ हमारे द्वारा ही इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स को छापा जाता है जिसमे जटिल से जटिल केस की सच्चाई हम कुछ ही घंटो में सामने ला देते है। छात्रों की पॉकेट मनी से चल रहे इस नए फॉर्मेट को आपके सहयोग की आवश्यकता है। 

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button