नेतागिरी

SC/ST एक्ट पर ओबीसी और सवर्ण के विरोध से बढ़ी मोदी सरकार की चिंता

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी लोकसभा चुनावों में ओबीसी और सवर्ण समाज के वोट लेने के लिए ओबीसी और सवर्णो को बढ़ी मात्रा में टिकट दे सकती है।

नई दिल्ली(भारत):- SC/ST एक्ट में बदलाव करने के बाद ओबीसी और सवर्ण समाज के विरोध से मोदी सरकार की चिंता बढ़ गयी है और इस बात पर मंथन चल रहा है कि इस विरोध को दबाया कैसे जाये। सरकार और पार्टी दोनों को स्तर पर जो फीडबैक मिला है उससे दोनों के होश उड़ गए हैं। सरकार इस वर्ग को आम चुनाव में मनाने के लिए खास रणनीति बना रही है।

आपको बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट में बदलाव के आदेश देते हुए इसमें गिरफ्तारी से पहले जांच के आदेश दिए थे , परन्तु केंद्र की मोदी सरकार को यह गवारा न हुआ था और उन्होंने संसद के जरिए कोर्ट के आदेश को पलट दिया था। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में सवर्ण आंदोलन शुरू हो गए थे, जो अभी भी जारी है ।

सूत्रों के अनुसार सरकार के स्तर पर लगातार इस आंदोलन पर निगाहें रखी जा रही है और इसके नफे-नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। पहले सरकार और पार्टी को यह लगा कि इसके दूरगामी परिणाम नहीं होंगे और दलितों को नाराज करने के जोखिम सरकार नहीं ले सकती थी। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों के दौरान समीकरण में बदलाव के चलते चिंता बढ़ गयी है। यही कारण है कि सरकार अपनी नीतियों से ओबीसी और सवर्ण समाज को किस प्रकार से भरोसा दे सकती है इसके सभी विकल्पों को सरकार ने तलाशने के लिए प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। हाल ही में पीएम मोदी की इसी मसले पर सीनियर मंत्रियों की साथ मीटिंग हुई थी। सूत्रों की अनुसार सरकार SC/ST एक्ट में बदलाव के फैसले से पीछे नहीं हटेगी।

दरअसल,2014 के आम चुनावों में दलितों से एक बड़े हिस्से ने बीजेपी को वोट किया था और पार्टी को बढ़ी जीत मिली थी।ऐसे में 2019 के चुनाव में उस बढ़त को बीजेपी नहीं खोना चाहती।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी लोकसभा चुनावों में ओबीसी और सवर्ण समाज के वोट लेने के लिए ओबीसी और सवर्णो को बढ़ी मात्रा में टिकट दे सकती है।

इससे सम्बंधित

One Comment

  1. BJP ek aisi murkh party hai jisne apane parampara gat votro ko St sc act lakar naraj Kiya hai
    2019 aur mp rajsthan KE chunav see pata chal jaayega ki bjp ko kitne St sc vote karte hai
    Kuch savarn aaj bhi bjp KE sath hai par
    50parsent naraj hai vo koi aur vikalp chunege
    St sc ka 90 parsent vote mayavati ko jaata hai up vihar mp me

    Kuch bhi ho nuksan BJP ka hi hoga

    BJP ne apana nuksan Kiya hai ye Satya hai aur ab sambhavnaye Kam hai ki mp me rajsthan me
    Ya dubara Kendra me purn bahumat se bjp ki sarkar ban paayegi

    I am sure. Mai khud bhi bjp ko vote na dunga na hi Dene dunga kisi ko bhi Jo mere bas me hai

    BJP ki galat fehmi jaldi dur hobjaayegi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button