नेतागिरी

महागठबंधन से उठी दलितों के लिए अलग देश ‘हरिजिस्तान’ बनाने की माँग

बिहार: महागठबंधन में शामिल लोजद के नेता व पूर्वमंत्री रमई राम नें मुजफ्फरपुर में प्रेस वार्ता में SC-ST के लिए अलग देश की माँग की; बोले 'पाकिस्तान के बाद अम्बेडकर नें हरिजिस्तान देश बनाने की माँग की थी...'

पटना (बिहार) : महागठबंधन के नेता व बिहार के पूर्व मंत्री नें SC-ST के लिए ‘हरिजिस्तान’ नामक देश बनाने की माँग कर डाली |

SC-ST  के लिए हरिजिस्तान बनाओ : पूर्व मंत्री 

बिहार के पूर्व मंत्री व महागठबंधन में शामिल लोकतान्त्रिक जनता दल (लोजद)  के प्रदेश अध्यक्ष रमई राम विवादित बयान दे गए | दरअसल सोमवार को भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के ठीक बाद मुजफ्फरपुर में लोजद द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की गई थी | भाजपा के घोषणा पत्र को घेरने के चक्कर में रमई राम शब्दों की सीमा पार कर गए |

रमई राम नें कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम देश को बाट रही है, यदि SC-ST समाज के साथ अन्याय होगा तो मैं उनके लिए अलग देश बनाने की माँग करूँगा | ”

रमई राम नें आगे कहा कि ” देश में आरक्षण की सुविधा के नाम पर दलितों के साथ ठगी हो रही है, और हम SC-ST समाज के लिए अलग देश की माँग करते हैं और ये माँग हम मरते दम तक करेंगे | ”

पाकिस्तान के बाद अम्बेडकर नें हरिजिस्तान की माँग की थी : रमई राम का दावा 

रमई राम यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी माँग को भीमराव अम्बेडकर तक से जोड़ दिया | उन्होंने दावा किया कि देश की आजादी के समय पाकिस्तान के अलग होने के बाद अम्बेडकर नें SC-ST के लिए ‘हरिजिस्तान’ बनाने की माँग की थी |

हालांकि उनका यह दावा सिर्फ दावा है और इसके सबूत या गवाह कहीं नहीं हैं | लेकिन रमई राम पहली नें पहली बार ये विवादित बयान नहीं दिया है बल्कि पिछले साल 2018 में 2 अप्रैल वाले दलितों के भारत बंद के बाद भी ठीक यही बयान दिया था |

उन्होंने कहा था कि ” SC-ST के संविधान में दिया गया अधिकार छीना जा रहा है, और 2 अप्रैल की हिंसा में मारे गए दलितों को शहीद का दर्जा दिया जाए | “

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button