अंतरराष्ट्रीय संबंध

BBC ने श्रीलंका में ईस्टर आतंकी हमले के पीछे बताया भारत का हाथ, भारत ने दी चेतावनी तो हटाया लेख

कोलंबो: बीबीसी को उस लेख को हटाना पड़ा है जिसमें श्रीलंका में 2019 में हुए ईस्टर संडे हमले के पीछे भारत का हाथ बता दिया था। इस हमले में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

दरअसल श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने 26 फरवरी को एक बयान जारी किया है जिसमें लिखा कि कि “सत्यमेव जयते! बीबीसी सिंहला ने अपनी वेबसाइट से एक निराधार लेख वापस लिया है जिसमें दुर्भावनापूर्ण तरीके से भारत पर ईस्टर संडे के हमलों का निर्देश करने का आरोप लगाया गया था। “

उच्चायोग ने ये भी कहा कि “यह लेख उन लोगों द्वारा पूरी तरह से गलत और अनुमान के बयानों पर आधारित था, जो मजबूत भारत को देखने की इच्छा नहीं रखते हैं- श्री लंका बंधुओं ने आपसी सुरक्षा और साझा शांति और समृद्धि में योगदान दिया।”

क्या था पूरा विवाद:

दरअसल बीबीसी की सिंहला सेवा ने 8 फरवरी 2021 को एक लेख प्रकाशित किया जिसमें 21 अप्रैल 2019 को श्रीलंकाई राजधानी कोलंबो में ईस्टर संडे के दौरान हुए आतंकी हमले के पीछे भारत का हाथ बताया था।

Easter Sunday Attack (PC: AP)

बीबीसी ने दावा किया था कि जाहरन हाशिम जिसने हमलों का नेतृत्व किया था, (ईस्टर हमले के पीछे कथित मास्टरमाइंड श्रीलंकाई मौलवी) को भारत ने निर्देशित किया था।

बीबीसी ने इसी दावों को लेकर 8 फरवरी 2021 को “ईस्टर हमला :जाहरन हाशिम को किसने निर्देशित किया? क्या भारत हमले के पीछे था?” नामक श्रीर्षक से लेख प्रकाशित किया।

भारत ने जताई थी गम्भीर आपत्ति:

हालांकि इस निराधार लेख को लेकर भारत ने बीबीसी से इसपर गम्भीर आपत्ति जताई और अंततः बीबीसी अपने लेखों में दिए तथ्यों को साबित नहीं कर सका और उसे उस लेख को वेबसाइट से वापस लेना पड़ गया।

बीबीसी को जारी करना पड़ा बयान:

इस पूरे मसले पर बीबीसी ने भी एक बयान जारी किया जिसमें कहा कि “8 फरवरी, 2021 को, बीबीसी सिंहल सेवा ने अपनी वेबसाइट शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया लेख के अनुसार, बीबीसी सिंहल सेवा के पास यह बताने के लिए कोई सबूत नहीं था कि भारत हमले के पीछे था। लेख प्रकाशित नहीं होना चाहिए था। बीबीसी के संपादकीय मानकों को पूरा करने में विफल रहे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्राधिकरण प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे कि यह फिर से न हो।”

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button