दुराचारदेश विदेश - क्राइम

जातिवाद: दलित में अलग-अलग जाति होने पर प्रेमिका के पिता की ड़ंडे से पीटकर हत्या, मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर: कोतवाली क्षेत्र में गांव के एक दलित युवक ने एक युवती को बंधक बना लिया। जब लड़की का पिता इसकी शिकायत लेकर लड़के के घर पहुंचा तो उसके घरवालों ने पिता को पीट पीट कर मार डाला। घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की है जहां पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

दरअसल ‘उसका’ थाना क्षेत्र के गांव की युवती का ननिहाल लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। 2 माह पूर्व लॉकडाउन के समय लड़की अपने ननिहाल गई थी जहां गांव के ही लड़के से उसका प्रेम संबंध हो गया। लेकिन जब मंगलवार सुबह लड़की घर से निकली और दोपहर तक वापस नहीं लौटी तो परेशान नाना ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। काफी खोजबीन के बाद लड़की गांव के एक खाली घर में बंद मिली। जहां उसे उसके प्रेमी ने बंधक बनाया था।

बेटी के बंधक बनाए जाने की जानकारी मिलते ही लड़की के पिता सीताराम ससुराल पहुंचे और उलाहना देने लड़के के घर चले गए। वहां पर आरोपी लड़का तो नहीं मौजूद था किंतु उसके घरवालों से सीताराम की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई और लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता को पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी प्रेमिका दलित वर्ग से थे। लड़की पासी व लड़का हरिजन था।

सिद्धार्थनगर के एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में विवाद में लड़की के पिता की मौत हुई है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह लड़की खेत की ओर गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी उसे गांव के एक घर में लड़के ने बंधक बना लिया था। इसी बात की शिकायत लेकर लड़की के पिता लड़के के दरवाजे पर गए थे।

घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है एवं सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लोटन और उसका बाजार थाने के अलावा पुलिस लाइन से क्यूआरटी की टीम लगा दी गई है।


#DonateUS दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रो द्वारा चलाए जा रहे इस मीडिया पोर्टल को आर्थिक सहायता देकर आप हमे अधिक सशक्त बना सकते हैं. स्कैन करे या UPI करे 8800454121@paytm पर

Scan to support our true journalism

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button