उत्तर प्रदेशदुराचार

ब्राह्मण युवक की दलितों ने गोली मार की हत्या, एससी एसटी एक्ट लगा मांगी थी मोटी रकम

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवक को रंजिश में गोली मारने का प्रकरण सामने आया है। घटना जिले के थानाक्षेत्र कोहड़ौर के मकूनपुर पेट्रोल पम्प के पास की है जहां अरविन्द दुबे नाम के युवक को दो आरोपियों ने गोली मार दी थी।

अरविन्द को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अरविन्द ने अपने अंतिम बयान में पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन से भाई को छोड़कर वापस आने के दौरान उसपर बाइक सवार विकास सरोज व विकास के चचेरे भाई ने फायर कर दिया था।

उधर मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया। जहां तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी विकास सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उसने बीते माह हुई नोकझोक में अरविन्द की हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने हत्या में उपयोग हुए तमंचे को भी बरामद कर लिया है।

करीब 2 माह पहले लगाया था एससी एसटी एक्ट, समझौते के लिए मांगे थे पैसे
परिजनों के मुताबिक करीब 2 महीने पहले आरोपियों द्वारा रंजिश में अरविन्द के ऊपर एससी एसटी एक्ट का मुकदमा कराया गया था। जिसके बाद दलित पक्ष ने समझौते के लिए भारी रकम मांगी थी।

परिवार ने महज 10 हज़ार रूपए देने में समर्थता जताई। जिसका विनोद सरोज बुरा मान गया। विनोद के मुताबिक इस घटना के बाद वह अरविन्द को मारने के लिए मौके की तलाश में था। जिसके बाद उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अरविन्द दुबे की हत्या कर दी।


#SUPPORTUS: Falana Dikhana is running low in funds. We need your immediate and regular support to SURVIVE. Please donate at least 1₹/day to the organization that cares about your issues.

DO UPI: 8800454121@paytm

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

Please Support True Journalism

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button