दुराचारदेश विदेश - क्राइम

8 माह से ब्राह्मण गैंग रेप पीड़िता के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ़्तारी, बेहद खस्ताहाल घर में रहने को है मजबूर

भरतपुर: भरतपुर में ब्राह्मण नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप के 8 माह बीत जाने पर भी राजस्थान पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना भरतपुर के कामां क्षेत्र के जुरहरा थाने के अंतर्गत आने वाले बादीपुर ग्राम की है जहां 26 अप्रैल को देर रात एक 15 साल की लड़की बेहोश अवस्था में गाँव के ही एक खंडर में पड़ी मिली थी। मौके पर लड़की के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे।

जिसके बाद समाजसेवी पंकज जी ने पीड़िता के घर पहुंच उसका हाल जाना व न्याय के लिए आवाज बुलंद करी। पीड़िता के घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि पीड़िता के परिजनों की आर्थिक हालत बेहद खस्ता थी। 8 माह से न्याय के लिए तरस रही बेटी के घर में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं है। 4 जनवरी की सुबह तेज बारिश हो रही थी। घर में पिता ने किसी तरह बैठने की व्यवस्था करी थी। घर में जगह जगह से बारिश का पानी तेजी से छत में पड़ी दरारों से अंदर आ रहा था। पिता ने जमीन पर प्लास्टिक की बोरी बिछा पानी से बचने का प्रयास कर बैठने के लिए खाट बिछाई हुई थी। कमरे में ही दो तीन जगहों पर छत से टपकते पानी को इखट्टा करने के लिए बाल्टी लगाई गई थी।

पिता ने बताया उनका परिवार इलाके में अकेला ब्राह्मण का परिवार है जिसके चलते कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आ रहा है। अभी बीते दिनों आरोपी घर पर पत्थरबाजी कर फरार हो गए थे। जिसमे उनके छोटे बेटे की बाल बाल जान बची थी। वहीं मुख्य आरोपी घर में एक बार फिर अप्रैल जैसी घटना करने की धमकी देकर गया था। गाँव में आरोपी हमारे सामने छाती चौड़ी करके निकल जाते है। मैं पिता के तौर पर बहुत लज्जित व अपनी बिटिया के लिए कुछ न कर पाने को लेकर बेहद परेशान रहता हूँ। आगे रामदयाल शर्मा ने हमें बताया कि वह नहीं जानते कि आखिर क्यों उन्हें न्याय नहीं दिया जा रहा है। एक बार भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज जी पीड़िता की आवाज उठाने उनके आवास पहुंचे

न्याय पाने के लिए पुरे 8 महीनों से पुलिस व राजनीतिक महकमों की मिट्टी छान रहे पिता ने चिट्ठियों का पूरा गठरा खोलते हुए दिखाया कि उन्होंने एसपी डीएसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखे लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। वहीं आरोपी गाँव में खुलेआम घूम रहे है। गरीबी के कारण अब भाग दौड़ करना भी दूभर हो चला है। पीड़िता की एक बहन विकलाँग है उसको भी उन्हें ही देखना होता है । ऐसे में बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध में उन्हें न्याय न मिलने से उनका मनोबल टूट गया है।

वहीं पीड़िता ने हमें बताया कि वह रात में अपने घर में सो रही थी तभी आरोपी आये उसका जबरन मुँह बंद कर उठा ले गए। उसको जबरन दारु पिलाई व उसके साथ गलत काम किया। आरोपियों के दबंग होने के चलते उन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि केस बलात्कार व पोक्सो की कड़ी धाराओं में दर्ज है।

15 वर्षीय पीड़िता

क्या है पूरा मामला
पीड़िता के अनुसार उसे गाँव के तीन युवको ने घर के पास से जबरन मुँह दबाकर व पैर पकड़ कर उठा ले गए थे। जिसमे से दो युवक खजान पुत्र अमर सिंह व चरण सिंह को लड़की पहचानती है। लड़की के गुम होने पर जब परिजनों ने उसे ढूँढना शुरू किया तो उन्हें वह गाँव में ही खंडर पड़े एक मकान में मिली थी।

गाँव के दबंगो ने पहले तो नाबालिक लड़की को जबरन दारु पिलाई व बारी बारी से उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद गाला दबाकर उसे मारने का प्रयास भी किया गया। वहीं बेहोश हो जाने पर मरा हुआ समझकर तीनो आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गए। ज्ञात होकि मेडिकल रिपोर्ट में गैंग रेप की पुष्टि हो जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

परिजनों ने बताया आरोपी गाँव में छाती चौड़ी कर घर के सामने से गुजरते है, फिर भी पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार
जाट बहुल ग्राम बादीपुर में मात्र एक घर ब्राह्मण परिवार का है। जिनकी बेटी पर अकसर दबंग बुरी नजर रखते थे।

इसी क्रम में तीनो आरोपियों ने 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं जान से मारने की नियत से उसका गाला दबाकर मारने का प्रयास भी किया था।

परिजनों ने हमारी टीम को बताया कि दोनों नामजद आरोपी घर के सामने से छाती चौड़ी कर जाते है। कहते है हम पैसा फेक रहे है पुलिस हमें कभी गिरफ्तार नहीं कर सकेगी व आगे अपनी अन्य बेटियों को भी बचाकर रखना।

घटना से डर के माहौल में जीने को मजबूर है परिवार
घटना के बाद के जीवन के बारे में जब जानना चाहा तो परिवार ने हमें असहजता के भाव से बताया कि अब आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। पिता को बार बार बेटी के क्रम में दौड़ भाग करनी पड़ती है। काम पर न के बराबर जाते है। आरोपी हमेशा घर के इर्द गिर्द घूमते रहते है। बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार डर बना रहता है। ऐसे में घर में बुनियादी चीजों की भी कमी हो गई है।


#DonateUS दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रो द्वारा चलाए जा रहे इस मीडिया पोर्टल को आर्थिक सहायता देकर आप हमे अधिक सशक्त बना सकते हैं. स्कैन करे या UPI करे 8800454121@paytm पर

Scan to support our true journalism

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button