Falana Reportदुराचारदेश विदेश - क्राइम

निर्भया 2.0: 4 दलितों ने बर्बर गैंग रेप कर गुप्तांग में गिलास, सीसा व मिट्टी का ठूसा ढेला, हालत नाजुक

झारखंड(चतरा) – चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में चार दलित युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चारो आरोपियों बबलू पासवान पुत्र जुगुत पासवान, बिलटू पासवान पुत्र पारो पासवान, उत्तम पासवान पुत्र बसंत पासवान और बबलू पासवान के बहनोई ने मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया। जिसमे गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कुर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का गिलास, सीसा और मिट्टी का ढेला डाल दिया गया। घटना 7 जनवरी के रात 11 बजे की है जिसके बाद चारो आरोपी महिला को मरा समझ वहां से छोड़ फरार हो गए।

वहीं जानकारी होने पर पीड़ित महिला को रात 11.30 बजे के करीब ग्रामीणों ने इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफेर कर दिया गया है।

पीड़िता की हालत गंभीर होते देख चतरा जिला अस्पताल भेजा गया
पीड़िता की हालत गंभीर होते देख हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. वेदप्रकाश ने बताया कि महिला की स्थिति बेहद गंभीर थी जिसे तुरंत इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया था जहां उसकी जान बचाने के लिए उसका तत्काल ऑपरेशन किया गया है।

विधवा महिला के गुप्तांग से स्टील का गिलास, सीसे का टुकड़ा और मिट्टी का ढेला निकला
विधवा महिला घर पर अकेले रहा करती थी जिसका फायदा उठा सभी आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दुष्कर्म के बाद सभी हैवानियत को पार करते हुए आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में स्टील का गिलास, सीसे का टुकड़ा व मिट्टी का ढेला भी डाल दिया था जिसके कारण ऑपरेशन किया गया है। गाँव के प्रधान ने भी गुप्तांग में स्टील का गिलास डालने की पुष्टि करी है जिसे देख वह खुद स्तब्ध है। साथ ही डाक्टरों ने आपरेशन के दौरान पीड़ित विधवा महिला के गुप्तांग से स्टील का गिलास, सीसे का टुकड़ा और मिट्टी का ढेला निकाला।

10 साल पहले पति की मृत्यु हुई और अब बनी क्रूर अपराध का शिकार
पीड़िता विधवा के पति भुवनेश्वर यादव की मृत्यु लगभग 10 साल पहले हो चुकी है। जिस कारण महिला घर में अकेले ही रहती थी। जिसका फायदा उठाकर इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया है।

अकेलेपन का फायदा उठाकर चारो दलित आरोपियों ने दिया जघन्य कृत्य को अंजाम
40 साल की उम्र में विधवा हो चुकी महिला की सिर्फ तीन पुत्रियां ही थी। तीनों पुत्रियों की शादी हो जाने के बाद वह घर में अकेले ही रह रही थी जिसका फायदा उठाकर चारो आरोपियों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

चारो आरोपियों का टोला है अपराधिक कृत्यों में संलिप्त
पीड़िता के घर से आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्कूल का टोला के रहने वाले चारो दलित अपराधियो का टोला भी पहले से बदनाम है और चोरी डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। जिसमे इन चारो आरोपियों का नाम भी संलिप्त पाया जा चुका है।

घर के आंगन में सोई थी महिला, कूदकर घुसे थे चारो आरोपी
ग़रीबी का दंश झेल रही विधवा महिला के पास एक कच्चा गिरा हुआ मकान है और सरकार की तरफ से मिला इंदिरा आवास।इसी कच्चे घर के आंगन में पीड़िता सोई थी। कुदकर आंगन में घुसे चारो आरोपियों ने महिला का मुंह दबाकर जघन्य तरीके से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

दुष्कर्म से मन नहीं भरा तो किया अमानवीय कृत्य,गुप्तांग में डाल दिया सीसा और गिलास
चारो दलित आरोपियों का जब दुष्कर्म से भी मन नहीं भरा तो पीड़िता के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए उसके गुप्तांग में स्टील का गिलास, सीसे का टुकड़ा और मिट्टी का ढेला डाल दिया।

मरा समझकर भागे थे चारो दलित आरोपी
पहले सामूहिक दुष्कर्म और फिर गुप्तांग में सीसे का टुकड़ा,स्टील का गिलास और मिट्टी का ढेला डालने के बाद महिला बेहोश हो चुकी थी जिसे मरा समझकर चारो आरोपी छोड़कर फरार हो गए।जब 11.300 बजे रात महिला को होश आया तो चिल्लाई जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई।


#DonateUS दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रो द्वारा चलाए जा रहे इस मीडिया पोर्टल को आर्थिक सहायता देकर आप हमे अधिक सशक्त बना सकते हैं. स्कैन करे या UPI करे 8800454121@paytm पर

Scan to support our true journalism

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button