नेतागिरी

कांग्रेस नेता उदितराज का विवादित बयान, बोले ‘मोदी नें सेना को मरवा दिया…’

हाल ही में कांग्रेस में शामिल पूर्व भाजपा सांसद उदितराज नें PM मोदी पर सेना को मरवाने का गंभीर आरोप लगाया है

नईदिल्ली : कांग्रेस नेता उदितराज नें PM मोदी पर सेना को मरवाने का आरोप लगते हुए विवादित बयान दे डाला |

आपको बता दें कि गुरुवार 24 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हुए थे भाजपा सांसद उदितराज | इसके बाद उन्होंने पाला बदलते ही भाजपा को दलित विरोधी करार कर दिया | उन्होंने दावा किया कि पूरे 5 साल में जितना उन्होंने काम किया उतना दिल्ली के किसी भी सांसद नें नहीं किया | और अपनी पुरानी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “भाजपा नें क्षेत्र की जनता से धोखा किया है” |

इधर शनिवार 27 अप्रैल को कांग्रेस नेता उदितराज नें देश के प्रधानमंत्री पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है | एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि “”सेना बड़ी बात है वो इसे भी भुना लेते हैं” |

इसके बाद PM मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि “कोई अपने माँ से मिलने जाता है तो कैमरा लेके जाता है ? माँ से खा रहा है तो कैमरा लेके जाता है ? ”

इसके बाद उन्होंने PM मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “उल्टा सेना को मरवा, 9 सौ-साढ़े 9 सौ सैनिक मरवा दिया” |

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button