राम राज्य

योगी सरकार का फैसला: राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दिवंगत नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर अयोध्या में एक सड़क के नामकरण करने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक बयान में कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

मौर्य ने आगे कहा कि अयोध्या के साथ-साथ लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से होगी।

89 साल की उम्र में निधन

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार शाम लखनऊ के एक अस्पताल में 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

3 दिन का राजकीय शोक

उधर कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने हेतु कल सुबह कैबिनेट बैठक हुई, उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया। इसके अलावा 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की गई।

आज होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली में उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है जहाँ आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button