देश विदेश - क्राइम

MP में एक वर्ष में बढ़े तीन गुना अधिक SC-ST एक्ट के मामले, 100 करोड़ बटा मुआवजा लेकिन पाए गए 91 फीसदी फर्जी

ग्वालियर: MP में बीते एक वर्ष में एससी एसटी एक्ट के मामले 3 गुना तक बढ़े है लेकिन सजा में आधी से अधिक गिरावट देखी गई। बढ़ते हुए मामलो का मुख्य कारण मिलने वाले भारी आर्थिक मुआवजे को माना गया है। सूबे के ग्वालियर जिले में ही बीते तीन वर्षो में मामले बढ़कर तीन गुना हो गए है। जहां 2019 में कुल पीड़ितों की संख्या 130 तो वहीं 2021 में 407 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

एक वर्ष में दिया 129 करोड़ से अधिक मुआवजा

इससे पहले हमने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि बीते एक वर्ष में दलित वर्ग द्वारा पंजीबद्ध 7,413 प्रकरणों में 100 करोड़ 44 लाख रुपये और जनजाति के 2,667 प्रकरणों में 28 करोड़ 80 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। जोकि करीब 129 करोड़ से अधिक हो जाती है। साथ ही प्रत्येक अजाक थाना को एक-एक वीडियो कैमरा भी दिया गया है।

ग्वालियर में दिए मुआवजे के रूप में 400 लाख रूपए
लगातार बढ़ रहे फर्जी मामलो की वजह से मुआवजा राशि भी 400 लाख को पार कर चुकी है। जहां 2019 में महज 130 लाख सरकार की ओर से बांटे गए थे तो वहीं 2021 में 407 लाख रूपए दिए जा चुके है।

महज 9 फीसदी मामलो में मिली सजा
कोर्ट के कुल दिए आदेशों में महज 9 फीसदी मामलो में ही आरोपियों को सजा मिली है। वहीं अन्य मामलो में कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया है। 2021 में कुल 33 मामलो की सुनवाई पूर्ण हो सकी। जिसमे से महज 3 में ही सजा दी गई थी।


आपको अगर हमारी रिपोर्ट पसंद आई तो आप हमें आर्थिक सहयोग दे सकते है। आपके सहयोग से ही यह पोर्टल बिना लाग लपेट के उत्तम रिपोर्ट आपके सामने लाता है।

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button