राम राज्य

ओरछा: राजाराम मंदिर जहां भगवान को दिया जाता है गॉड ऑफ ऑनर, रिश्वत लेने से डरते हैं लोग

ओरछा: अनोखा मन्दिर​ व दुनिया का एकलौता मंदिर, जहां राजा राम को दिन में चार बार दिया जाता है गार्ड ऑफ ऑनर।

देश में राजा श्रीराम चंद्र का एक ऐसा मंदिर है जहां श्रीराम जी की पूजा भगवान के तौर पर नहीं बल्कि राजा के रूप में की जाती है। अब राजा राम हैं तो उन्हें सिपाही सलामी भी देते हैं। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ओरछा के राजा राम मंदिर की। यहां राजा राम को सूर्योदय के उपरांत और सूर्यास्त के पश्चात सलामी दी जाती है। इस सलामी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के जवान तैनात होते हैं।

मन्दिर की वास्तुकला​:

राजा राम का मंदिर देखने में किसी राज महल सा प्रतीत होता है। मंदिर की वास्तुकला बुंदेला स्थापत्य का सुंदर नमूना नजर आता है। कहा जाता है कि राजा राम की मूर्ति स्थापना के लिए चतुर्भुज मंदिर का निर्माण कराया जा रहा पर मंदिर बनने से पहले इसे कुछ समय के लिए महल में स्थापित किया गया। लेकिन मंदिर बनने के बाद कोई भी मूर्ति को उसके स्थान से हिला नहीं पाया।

इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हुए महल को ही मंदिर का रूप दे दिया गया और इसका नाम रखा गया राम राजा मंदिर। आज इस महल के चारों ओर शहर बसा है।

हर रोज आते है श्रीराम​:

हर रोज आते हैं राजा राम यहां पर कहा जाता है कि यहां राजा राम हर रोज अयोध्या से अदृश्य रूप में आते हैं। रात्रि में शयन के लिये अयोध्या जाते हैं।

ओरछा शहर के मुख्य चौराहा के एक तरफ राजा राम का मंदिर है तो दूसरी तरफ ओरछा का प्रसिद्ध किला। मंदिर में राजा राम, लक्ष्मण और माता जानकी की मूर्तियां स्थापित हैं। इनका श्रंगार अद्भुत होता है। मंदिर का प्रांगण काफी विशाल है चूंकि ये राजा का मंदिर है इसलिए इसके खुलने और बंद होने का समय भी तय है।

मन्दिर का समय​:

सुबह में मंदिर नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिए खुलता है। इसके बाद शाम को मंदिर सात बजे दुबारा खुलता है। रात को साढ़े दस बजे राजा शयन के लिए चले जाते हैं। मंदिर में प्रातःकालीन और सांयकालीन आरती होती है जिसे आप देख सकते हैं। देश में अयोध्या के कनक मंदिर के बाद ये राम का दूसरा भव्य मंदिर है।

Site in MP Tourism List

फोटोग्राफी निषेध​:

मंदिर परिसर में फोटोग्राफी निषेध है। मंदिर का प्रबंधन मध्य प्रदेश शासन के हवाले है। पर लोकतांत्रिक सरकार भी ओरछा में राजाराम की हूकुमत को सलाम करती है। यहां पर लोग राजा राम के डर से रिश्वत नहीं लेते भ्र्ष्टाचार से डरते हैं जो रिस्वत लेते हैं उनका अंत मे परिणाम बहुत दुःखद होता है यह लेखक स्वयम देख चुका है।

महारानी लाई थीं राजा श्रीराम को:

कहा जाता है कि संवत 1600 में तत्कालीन बुंदेला शासक महाराजा मधुकर शाह की पत्नी महारानी क कुंअरि गणेश राजा राम को अयोध्या से ओरछा लाई थीं। एक दिन ओरछा नरेश मधुकरशाह ने अपनी पत्नी गणेशकुंवरि से कृष्ण उपासना के इरादे से वृंदावन चलने को कहा
लेकिन रानी तो राम की भक्त थीं। उन्होंने वृंदावन जाने से मना कर दिया। गुस्से में आकर राजा ने उनसे यह कहा कि तुम इतनी राम भक्त हो तो जाकर अपने राम को ओरछा ले आओ। रानी ने अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी के किनारे लक्ष्मण किले के पास अपनी कुटी बनाकर साधना आरंभ की।

Rajaram Temple, Orachha

इन्हीं दिनों संत शिरोमणि तुलसीदास भी अयोध्या में साधना रत थे संत से आशीर्वाद पाकर रानी की आराधना और दृढ़ होती गई। लेकिन रानी को कई महीनों तक राजा राम के दर्शन नहीं हुए। वह निराश होकर अपने प्राण त्यागने सरयू की मझधार में कूद पड़ी। यहीं जल की अतल गहराइयों में उन्हें राजा राम के दर्शन हुए। रानी ने उनसे ओरछा चलने का आग्रह किया।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button