दुराचार

कांग्रेस नेता बोले- हाथरस आरोपियों के सिर काटने पर मुस्लिम समाज देगा 1 करोड़, पुलिस ने धरा

बुलंदशहर (UP): अब हाथरस कांड पर कांग्रेस नेता ने मुस्लिमों की ओर से विवादित बयान दिया है।

हाथरस कांड के बाद राजनीतिक दलों की बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। उधर इस मुद्दे पर अब यूपी के कांग्रेस नेता ने मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व बताते हुए खुद ही आरोपियों को सजा दिलवाने चल पड़े।

दरअसल हाल में सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष निजाम मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में निजाम मलिक हाथरस कांड के अपराधियों के सर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का ईनाम देने का एलान किया है।

UP INC Leader Nizam Malik (Facing Mics)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष निजाम मलिक ने कहा कि जो भी हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों के सर को कलम करके लाएगा उसे हमारा मुस्लिम समाज एक करोड़ रुपये का इनाम देगा।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद खुर्जा पुलिस ने निजाम मलिक को मुंडाखेड़ा चौराहे से से हिरासत में लिया गया। अब उक्त संबंध में तत्काल थाना खुर्जानगर पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि हाथरस कांड पीड़िता के घर विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम आज पहुंची है। टीम पीड़िता के परिवार का बयान दर्ज़ कर रही है।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button