दुराचार

नाबालिक ब्राह्मण लड़की ने दुष्कर्म व छेड़छाड़ से तंग आकर करी आत्महत्या, पुलिस ने रेप का मामला नहीं किया दर्ज

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा द्वारा दुष्कर्म व अश्लील हरकतों से तंग आकर ख़ुदकुशी किये जाने के प्रकरण में परिजनों ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत FIR न लिखे जाने पर न्याय की मांग करी है। लड़की के पिता राजेश वशिष्ट ने हमें बताया कि आत्महत्या किये जाने से पहले लड़की ने अपनी माँ को उसके साथ शारीरिक संबंध आरोपी द्वारा बनाये जाने की सुचना दी गई थी।

मृतका ने बताया था कि 33 वर्षीय आरोपी गौरव कई दिनों से यह हरकत कर रहा था। वहीं उसने लड़की की कई आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली थी जिसके बल पर वह उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। घर में बताने के बाद लड़की अचानक से गायब हो गई व पास के ही जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई निजी अंगो में सूजन व छेड़छाड़ की बाते, परिजनों के लाख कहने पर भी पुलिस ने नहीं लिखा बलात्कार का केस
पीड़िता की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके निजी अंगो में सूजन व छेड़छाड़ की बाते सामने आई है जोकि आरोपी द्वारा किये गए दुष्कर्म की और संकेत दे रहे है। वहीं आरोपी के मोबाइल व लैपटॉप से भी छोटी बच्ची की गलत तस्वीरें बरामद हुई है। ख़ुदकुशी से पहले लड़की ने अपनी माँ को गलत काम किये जाने की बाते बताई थी। यह बाते आरोपी से तंग आने के बाद कही गयी थी। जिसके बाद उसने परेशान होकर कुछ ही देर में आत्महत्या को गले लगा लिया।

आत्महत्या से पहले दुकान में शटर गिरा किया था दुष्कर्म का प्रयास
ब्लैकमेल करने के साथ आरोपी ने आत्महत्या करने के दो दिन पहले उसे अपनी दूकान पर जबरदस्ती ले जाकर शटर गिराकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। यह बाते भी उसने अपनी माँ को बताई थी। जितनी देर में लड़की के पिता घर आते व पुलिस में शिकायत करते उतनी देर में लड़की ने आत्महत्या कर ली। अब पुलिस आरोपी गौरव को बलात्कार में जेल में डालने की बजाये अन्य हलकी धाराओं में मुकदमा चला रही है।

छात्रा थी होनहार, आये थे 95 प्रतिशत अंक
जानकारी के अनुसार मृतका पढ़ने में बेहद होनहार थी व आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती थी। परिजनों के अनुसार मृतका के पिछली कक्षा में 95 प्रतिशत अंक आये थे। वह इस समय 8 वी कक्षा की छात्रा थी लेकिन उसकी हसती खेलती ज़िन्दगी को एक 33 साल के आरोपी ने नर्क बना दिया। जिसके कारण उसे आत्महत्या को मजबूर होना पड़ा था।

छात्रा के साथ हुए कृत्य के बाद उसे बचा न पाने का गम माँ के चेहरे पर साफ़ देखा जा सकता है। दोनों माँ व पिता का रो रोकर बुरा हाल है। उनके घर की मानो रौनक ही छीन गई हो। बच्ची के एकाएक चले जाने से हताश पिता राजेश वशिष्ट ने कहा कि अगर पुलिस उनको न्याय नहीं देती है तो वह खुद ही न्याय कर देंगे फिर चाहे उनको फांसी ही क्यों न हो जाये।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.


Donate to Falana Dikhana: फलाना दिखाना एक मीडिया पोर्टल है जोकि दिल्ली विश्विधालय के छात्र अपनी पॉकेट मनी को जोड़कर पिछले दो वर्षो से चला रहे है। हाथरस केस का सबसे पहले अनावरण हमारी टीम द्वारा ही किया गया था जिसके बाद अनेक मीडिया, राजनैतिक व स्कॉलर्स ने हमारे इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म की सराहना करी थी। पुरे भारत में सिर्फ हमारे द्वारा ही इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स को छापा जाता है जिसमे जटिल से जटिल केस की सच्चाई हम कुछ ही घंटो में सामने ला देते है। छात्रों की पॉकेट मनी से चल रहे इस नए फॉर्मेट को आपके सहयोग की आवश्यकता है। 

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button