दुराचार

मकैनिक ने महिला को अकेले देख की छेड़खानी, विरोध किया तो मारा चाकू, आरोपी मेराज गिरफ्तार

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घर में फ्रीज ठीक करने आए मैकेनिक द्वारा महिला पर हमले करने का मामला सामने आया है।

दरअसल शनिवार को मुरादाबाद के मुगल पुरा थाना अंतर्गत पुलिस ने एक फ्रीज मकैनिक मेराज खान को गिरफ्तार किया है। मेराज पर आरोप है कि वह एक महिला के यहां फ्रीज ठीक करने गया उसी समय महिला को अकेले पाकर उसने महिला से छेड़खानी करने की कोशिश की। लेकिन महिला द्वारा विरोध करने पर चाकू से गोद कर हमला कर दिया। 

महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। महिला के पति ने बताया कि दोबारा वो बदतमीजी करने की नीयत से आया था। आरोपी ने सोचा कि उनकी पत्नी अकेली तो रहती है वो काम पर था। बाद में पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि चाकू मारने की सूचना मिली थी, महिला को अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि कुछ दिन पहले इस व्यक्ति द्वारा उनका फ्रीज ठीक किया गया था। फ्रीज में कुछ खराबी थी साथ में वाशिंग मशीन को भी दिखाने के क्रम में वह आया था। जब इसने घर में प्रवेश किया तो महिला पर चाकू से हमले किए। वहीं मौके पर लोगों ने इसे पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button