उत्तर प्रदेशस्पेशल

अहीर रेजिमेंट को लेकर शुरू हो रहा अनिश्चिकालीन विशाल प्रदर्शन, एलवीश से लेकर फ़ाज़िलपुरिया का समर्थन

गुरुग्राम: भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर यादव समाज के सैकड़ो प्रदर्शनकारी आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने जा रहे है। लम्बे समय से चल रही अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर यादव समाज अब पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा है।

अनिश्चितकालीन धरने के लिए खेड़की दौला टोल को चुना गया है जहां पंडाल भी बनाये जा चुके है। संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के एक पदाधिकारी ने हमें बताया कि इस आंदोलन में सभी 36 बिरदारी के लोग आ रहे है। यह धरना तब तक चलेगा जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती है।

एलवीश यादव से लेकर फाजिलपुरिया ने दिया समर्थन
यादव समाज की अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर पॉप सिंगर फाजिलपुरिया से लेकर यूटूबर एलवीश यादव तक का समर्थन प्राप्त है। दोनों ने वीडियो जारी कर लोगो से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

खून से रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
वज़ीराबाद के महेश यादव ने खून से पत्र लिखकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अहीर रेजिमेंट की मांग करी है। उन्होंने पत्र में लिखा कि अहीर समाज की वर्षो पुरानी हक़ की आवाज को पूर्णता देकर अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाये। जिसके बाद कई अन्य युवाओं ने भी खून से लिखे पत्र राजनाथ सिंह को भेजे है।

Mahesh Yadav

सेना में कितनी रेजीमेंट
इस समय सेना में 23 रेजीमेंट (23 Regiment) हैं। जिनमें से कई जातियों और इलाकों के नाम पर भी हैं। इनमें मुख्य तौर पर जाट रेजीमेंट, राजपूत रेजीमेंट, गोरखा रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट, डोगरा रेजीमेंट, पंजाब रेजीमेंट, बिहार रेजीमेंट और असम रेजीमेंट आदि शामिल हैं।


आपको अगर हमारी रिपोर्ट पसंद आई तो आप हमें आर्थिक सहयोग दे सकते है। आपके सहयोग से ही यह पोर्टल बिना लाग लपेट के उत्तम रिपोर्ट आपके सामने लाता है।

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button