सोशल डब्बा

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘ब्राह्मण एक्ट लागू करो’, 65 हजार ट्वीट्स के साथ उठाई गई समाज की समस्याएं

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फिर से ब्राह्मण समुदाय की सुरक्षा के लिए एक्ट बनाने की मांग तेजी से शुरू हो गई हैै।

सोमवार को दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 65 हजार से ज्यादा ट्वीट्स के साथ ‘ब्राह्मण एक्ट लागू करो’ ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड में देश में दुनिया में बसे ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया और अपने समाज की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से मुखर करने की कोशिश की।

ट्रेंड में कौन से मुद्दे रहे अहम

इस ट्रेंड में हजारों लोगों ने सबसे प्रमुखता से फर्जी एट्रोसिटी एक्ट के मामलों को उठाया। इसके जरिए लोगों ने मांग की एक्ट के दुरुपयोग को तत्काल बंद किया जाए।

मंदिरों व पुजारियों की सुरक्षा

दूसरा सबसे प्रमुख मुद्दा आया वो है मंदिर व मंदिर के पुजारियों की सुरक्षा। बता दें कि पिछले कुछ समय में देश के कई हिस्सों में कई घटनाएं सामने आई है जहां मंदिर के पुजारियों की बेरहमी से हत्या की गई, या उन्हें प्रताड़ित किया गया या मंदिर की भूमि को कब्जाया गया। उदाहरण स्वरूप राजस्थान में ऐसी घटनाएं ज्यादा घटित हुई हैं।

Brahmin Act Trend

क्यों उठी ब्राह्मण एक्ट की मांग

कर्नाटक व पंजाब में ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए अलग से ब्राह्मण कल्याण आयोग बनाया गया है। जोकि समाज के हितों की रक्षा के साथ साथ उनके लिए कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी तर्ज पर लोगों की मांग उठने लगी है कि देशभर में समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्राह्मण एक्ट बनाया जाए।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button