उत्तर प्रदेश

हाथरस प्रकरण: कथित आरोपी लवकुश की माँ आत्महत्या के इरादे से गाड़ी के आगे लेटी, कहा न्याय नहीं मिल रहा

चंदपा: हाथरस प्रकरण में शुक्रवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के आने पर खूब हंगामा हुआ। कथित रूप से आरोपी बनाये गए लवकुश की माँ ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर मौत की मांग की।

उन्होंने रोते हुए व अपना सिर पटकते हुए कहा कि एक साल हो गए लवकुश को जेल भेजे हुए लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सब लोग लड़की के भाई की ही मदद करने में लगे है। आरोपी की माँ के मुताबिक वह उस वक़्त खेतो में उसके साथ थी और उसके कहने पर उसने लड़की को पानी लेकर पिलाया था। बावजूद इसके उसको लड़की के भाई ने बाद में नामजद कर दिया।

महिला ने गाड़ी के आगे लेटकर कहा कि अब वह जीना नहीं चाहती है। सबकी गाड़िया अब उसके ऊपर होकर गुजरेगी। चंद्रशेखर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कौन है चंद्रशेखर।

न्याय के लिए भटक रही हूँ
रोते बिलखती माँ ने कहा कि वह पिछले एक वर्ष से न्याय के लिए भटक रही है। लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। महिला ने अपना सिर टायर के निचे रखते हुए उसे मार देने की जिद्द की। हालाँकि अफसरों ने किसी तरह महिला को समझाया। अफसरों ने महिला को कहा कि मामला न्यायलय में है व जो भी निर्णय होगा वह सभी को स्वीकार्य होगा।


आपको अगर हमारी रिपोर्ट पसंद आई तो आप हमें आर्थिक सहयोग दे सकते है। आपके सहयोग से ही यह पोर्टल बिना लाग लपेट के उत्तम रिपोर्ट आपके सामने लाता है।

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button