उत्तर प्रदेश

गौवंशो की उपेक्षा से आहत गौसेवक अखिलेश अवस्थी ने लगाई आग, हालत गंभीर

उन्नाव: जिले में गोशालाओं में गायों की उपेक्षा व उनके लिए बेहतर प्रबंध न होने के कारण गौसेवक व वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश अवस्थी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। गौ माता की जय, गोवंश की रक्षा करो जैसे नारे लगाते गोसेवक को लपटों में घिरा देखकर आस पास मौजूद पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर अखिलेश की जान बचाई।

अखिलेश अवस्थी के मुताबिक 55 बीघे की प्राइवेट जमीन मे सरकार ने करीब 5000-6000 गोवंश को खुले में रखा हुआ है। जहां न खाने पीने की उचित व्यवस्था है और न ही टीनशेड है। प्रतिदिन वहां 4 से 6 गाय दम तोड़ रही है लेकिन कोई उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है।

Image shared by Akhilesh Awasthi’s team

मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के BJP विधायक से इसकी कई बार शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। उनसे गौवंशो का दर्द देखा नहीं गया जिसके बाद उन्होंने खुद को कलेक्ट्रैट के आगे पेट्रोल डाल कर आग लगा ली।

अखिलेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कांशीराम कालोनी स्थित गोशाला का वीडियो शेयर किया था। इसमें छह गोवंश मृत पड़े थे। सभी गौवंश कमजोर थे। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और खुद को आग लगा ली। वे करीब 35 फीसदी झुलसे हैं।अवस्थी को कानपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हनुमंत जीवधाम नाम से गौ आश्रम चलाते है, सुन्दर काण्ड कर चलाते है आश्रम
पत्रकारिता से गौ सेवा में आये अखिलेश अवस्थी गायों से बहुत प्रेम करते है। उनकी दयनीय हालत को देखते हुए उन्होंने गौ आश्रम खोला। जिसके लिए धन की व्यवस्था के लिए वह टोलियो में सुंदरकांड करते है। सुन्दर काण्ड में मिले दान से वह आश्रम में गायों की सेवा करते है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button