दुराचारदेश विदेश - क्राइम

11वी की छात्रा को बंधक बना दलित दबंगो ने किया कई दिनों तक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 दिन बाद लिखा मुकदमा

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलराम जिले में बीते दस दिनों में दुष्कर्म की लगातार दो घटना सामने आने से जिले में हड़कंप मच गया है।

अब ताजा मामले में एक 11 वी कक्षा की छात्रा को अगवा कर कई दिनों तक गैंग रेप करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक रघुनाथ थाना अंतर्गत बेलटिकरा निवासी राकेश अगरिया व विनोद अगरिया ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

जिन्होंने बाइक से नाबालिग का अपरहण कर उसे उत्तर प्रदेश से सटे एक गाँव ले गए व कई दिनों तक बंधक बना दुष्कर्म करते रहे।

वहीं लापता हुई किशोरी की सुचना परिजनों ने 4 अक्टूबर को थाना पहुंचकर दी। वहीं तीन चार दिन बाद किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची थी।

क्षेत्रीय समाचार पत्र हरी भूमि के मुताबिक पुलिस ने 8 अक्टूबर तक पीड़िता के आवेदन को पंजीकृत ही नहीं किया था।

वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद क्षेत्रवासियों व स्थानीय नेताओ के दबाव देने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

जिसके बाद बीते रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363 366 376 डी एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामले को पंजीकृत किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है व कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी बलरामपुर के वाड्रफनगर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ चुकी है।

जिसको लेकर पहले ही राज्य में बीजेपी कांग्रेस पर धावा बोल चुकी है। वहीं एक बार फिर ऐसी घटना के सामने आने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है।

बलरामपुर सामूहिक दुष्कर्म को कांग्रेसी नेता ने हाथरस से छोटी घटना बताया
बलरामपुर गैंग रेप में राज्य के श्रम मंत्री डॉ शिव डहरिया का बेतुका बयान देखने को मिला है। मंत्री जी ने बलरामपुर घटना को हाथरस कांड से छोटी घटना बता डाला। जिसपर भाजपा नेताओ ने इसे बलरामपुर पीड़िता के जख्मो में नमक छिड़कने जैसा बताया है।


Donate to Falana Dikhana:यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button