दुराचार

नसीम व सद्दाम ने दलित नाबालिग लड़की को बीच रोड से उठा किया दुष्कर्म, बनाना चाहते थे सेक्स स्लेव

गोड्डा: झारखण्ड में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवको द्वारा रास्ते से किडनैप कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना गोड्डा जिले की है जहां एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक से मंगलवार की देर अपने घर से दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पास के तेलगामा गांव जा रही थी।

तभी ललमटिया के बसडीहा गांव के बाईपास सड़क के पास अचानक कीचड़ में बाइक का चक्का फस गया था। वहीं पास से गुजर रहे भोडाय भादो टोला गांव निवासी नसीम साई पिता जमशेद साई एवं सद्दाम उर्फ सदाब साई लड़की के पास पहुंचे व उन्होंने लड़की के दोस्त को पीटकर भगा दिया।

जिसके बाद नसीम व सद्दाम ने लड़की को अपनी बाइक पर जबरन बैठा कर पास की झाड़ी में ले जा गया। जहां दोनों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद दोनों लड़की को बंधक बनाने की नियत से एक खाली घर में ले गए जहां ताला खोलने के दौरान मौका पा लड़की वहां से किसी प्रकार भाग निकली। लड़की ने तुरंत अपने मोबाइल से पुलिस को घटना की सुचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी ललित कुमार पांडेय ने दल- बल के साथ छापेमारी कर पीड़िता को संरक्षण में लिया तथा घटना में शामिल नसीम को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जबकि दूसरा आरोपी सदाब साई भागने में सफल रहा।

मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों युवक लड़की को बंधक बना सेक्स स्लेव की तरह प्रयोग करने वाले थे लेकिन बंधक बनने के जाल से नाबालिग लड़की बचने में सफल हो गयी।

इतने जघन्य अपराध में कांड संख्या 59/20 में दुष्कर्म, पोस्को एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार एक अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है तथा पीड़िता को मेडिकल एवं 164 के बयान के लिए गोड्डा भेजा गया है।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Why Aarushi Kapoor is writing this piece?

Aarushi Kapoor is a student of journalism at the University of Delhi. She has a very keen interest in National politics and a knack over liberals and left-oriented politics. Moreover, She loves right because right is always right!

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button