देश विदेश - क्राइम

मुश्किल में फ़ँसे कांग्रेस नेता उदितराज, ब्राह्मण विरोधी बयान पर दर्ज हुई FIR !

बीकानेर (Raj) : ब्राह्मण विरोधी बयान को लेकर कांग्रेस नेता उदितराज के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है।

आपको बता दें कि पूर्व सांसद उदितराज जोकि वर्तमान में कांग्रेस के आधिकारिक राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, वो एक दलित संगठन चलाते हैं। इस संगठन का नाम है अखिल भारतीय परिसंघ (All India Parisangh) और इस संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया के अकाउंट से अक्सर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ घृणास्पद टिप्पणी की जाती रही है।

जिसका ताजा उदाहरण है कल पत्रकार अर्नब गोस्वामी के विवाद से जोड़ते हुए उदितराज के संगठन नें पूरे ब्राह्मण समुदाय के ख़िलाफ़ भड़काऊ टिप्पणी की। उदित राज के संगठन नें ट्वीट किया था कि “इतना नीचे कोई ब्राहमण ही गिर सकता है, जितना अर्णव गोस्वामी गिरा है” !

Anti Brahmin Comment by Udit raj’s Org

इसको लेकर अब राजस्थान के बीकानेर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता व NGO चलाने वाले संपत सारस्वत नें सायबर अपराध के लिए FIR दर्ज कराई है। ये शिकायत नईदिल्ली में साइबर क्राइम ब्रांच में कराई गई है।

मुकदमा दायर कर शिकायत में बताया गया कि “उदितराज ब्राह्मणों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं, और हमेशा असामाजिक, गैर कानूनी व अशोभनीय बयान देते हैं।”

उदितराज के खिलाफ दायर सायबर कंप्लेन ऑनलाइन, सोशल मीडिया व भड़काऊ बयान श्रेणी में है। आपको बता दें कि इस बयान का जब लोगों नें पुरजोर विरोध किया तो ट्वीट डिलीट कर दिया गया। हालांकि लोगों ने पहले ही इसकी स्क्रीन शॉट लेली थी।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

इससे सम्बंधित

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button