सोशल डब्बा

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से ‘बुल्ली बाई’ ऐप पर ट्वीट करने वालों की मांगी जानकारी, सरकार बोली- कार्रवाई जारी है

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से उस खाते के बारे में जानकारी मांगी है जिसने पहले ‘बुल्ली बाई’ ऐप के बारे में ट्वीट किया है।

एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट है कि दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से ‘बुल्ली बाई’ ऐप विवाद से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के लिए कहा है। इसके अलावा पुलिस ने गिटहब प्लेटफॉर्म से ‘बुली बाई’ एप डेवलपर के बारे में भी जानकारी मांगी है।

दक्षिण-पूर्व जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, इशारा या कृत्य जो किसी महिला अस्मिता का अपमान करने का इरादा से किया गया हो) के तहत दर्ज मामला अब दिल्ली पुलिस इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने साइबर पुलिस स्टेशन में एक महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की थी, जहां उसने आरोप लगाया था कि उसे निशाना बनाने के लिए एक वेबसाइट पर उसकी तस्वीर अपलोड की गई थी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि वह सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं को परेशान करने और उनका अपमान करने की मांग कर रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और तत्काल जांच की मांग कर रही है।

मुंबई पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है कि महिलाओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को गीथहब प्लेटफॉर्म द्वारा होस्ट किए गए ‘बुल्ली बाई’ एप्लिकेशन पर नीलामी के लिए अपलोड किया गया था।

रविवार को, पश्चिम मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन ने ऐप को बढ़ावा देने वाले ‘बुल्ली बाई’ ऐप डेवलपर्स और ट्विटर हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धारा 153 (ए), 153 (बी), 295 (ए), 354D, 509, 500 IPC और धारा 67 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेशमें भी हो सकती है कार्रवाई

दिल्ली, महाराष्ट्र के अलावा मध्यप्रदेश में भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। विवाद से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बुल्ली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाए जाने की घटना निंदनीय है।

मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सदैव से पूज्य रही है। मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न न हो इसलिए ट्रिपल तलाक का कानून लाया गया है। अंत में जोड़ा कि प्रदेश में इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है, आएगी तो कार्रवाई करेंगे।

सरकार पुलिस के साथ काम कर रही है: केंद्रीय IT मंत्री

इस मामले पर एक सवाल के जवाब में केंद्रीय सूचना प्रद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि GitHub ने उपयोगकर्ता को ब्लॉक करने की पुष्टि की। सीईआरटी और पुलिस अधिकारी आगे की कार्रवाई में समन्वय कर रहे हैं। सरकार भारत इस मामले पर दिल्ली और मुंबई में पुलिस के साथ काम कर रही है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button