कुछ नया आया क्यादुराचार

बर्बर: कानपुर में दो दलित युवको ने 7 साल की लड़की से किया गैंग रेप, लिवर निकाल कर खाया

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीते दिनों हुई 7 वर्षीय बच्ची की हत्या के केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 7 वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता की सभी हदे लाँघ दी गई थी।

पुलिस के अनुसार बच्ची का पहले अपरहण कर उसके साथ गैंग रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर उसके लिवर व कलेजे को निकाल कर खाया गया था।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अंकुल व साथी विरन कुरील को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 500 व 1000 रूपए लेकर इस बर्बर कृत्य को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि यह सब उसने अपने चाचा परशुराम के कहने पर किया था। परशुराम व उसकी पत्नी ने कुछ हिस्सा खाकर बाकि हिस्सा कुत्ते को खिला दिया था

क्या था है मामला
घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव से शनिवार शाम से लापता 7 वर्ष की मासूम बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में पाया गया था। बच्ची की निर्मम हत्या कर उसके दोनों फेफड़े निकाल लिए गए थे जिसके बाद पुरे गाँव में मातम पसर गया था। शक के आधार पर नामजद किये गए आरोपियों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करी तो उन्होंने इस जघन्य कृत्य को स्वीकार्य किया।

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी परशुराम कुरील की वर्ष 1999 में शादी हुई थी लेकिन उसकी कोई भी संतान नहीं हो सकी थी। उसने किसी किताब में पढ़ा था कि बच्ची का लीवर और कलेजा खाने से संतान की प्राप्ति होती है। इसीलिए उसने अपने भतीजे अंकुल व साथी विरन कुरील को 500 और 1000 देकर बच्चे की हत्या करने के लिए कहा।

गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने कहा कि उन्होंने पहले बच्ची का अपहरण किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, दुष्कर्म करने से पहले शराब पी उसके बाद चाकू से उसके अंग काटकर निकाल लिए और अपने चाचा परशुराम को दे दिया।

परशुराम और उसकी पत्नी सुनैना ने लीवर और कलेजा कच्चा ही खा लिया और कुछ अंग कुत्तों को खिला दिया। वहीं कुछ प्लास्टिक में भर कर फेंक दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है और दोनों युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

बच्ची के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य से जहां पूरे गाँव में लोग आक्रोशित है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्यवाई के निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद की सहायता प्रदान करी है।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121 or Google pay or Phone pay on 7840816145.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.

इससे सम्बंधित

Back to top button