उत्तर प्रदेशदुराचार

चुनाव में वोट न देने पर दलितों ने ब्राह्मण परिवार को कुल्हाड़ी-रॉड से पीटा, फिर लगाया SC-ST एक्ट

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ब्राह्मण परिवार पर वोट न देने के चलते दलितों द्वारा जानलेवा हमला करने का प्रकरण सामने आया है। दरअसल जिले के थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम जमुहा में 13 मई की रात करीब 9.30 बजे दलित पक्ष ने प्रधानी के चुनाव में वोट न देने पर 5 लोगो को लाठी डंडो व कुल्हाड़ी से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। साथ ही पीड़ितों पर ही एससी एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के नितिन दुबे ने बताया कि घटना की रात गेंहू के लिए रवि दुबे ट्रेक्टर लेने गए थे। जहां अपनी बहन आराधना कठेरिया को चुनाव लड़ा रहे पुष्पेंद्र कठेरिया चार अन्य लोगो को लेकर उनसे गाली गलोच करने लगे। मना करने पर पुष्पेंद्र कठेरिया, जीतेन्द्र कठेरिया, सतेंद्र कठेरिया, शनि कठेरिया व राजेंद्र कठेरिया कुल्हाड़ी व धारधार हथियारों के साथ रवि दुबे व मनोज दुबे को मारने पीटने लगे। शोर सुन कर घर से शिवम दुबे व विनोद दुबे उन्हें बचाने पहुंचे जहां उन्हें भी विपक्षियो ने पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया।

ब्राह्मण पक्ष के चार युवको को बुरी तरह घायल करने के बाद सभी आरोपियों ने थाने पहुंच कर पीड़ित पक्ष पर ही एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं सर में गंभीर चोट आने की वजह से चारो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वोट न देने पर कोई व्यक्ति किसी को कुल्हाड़ी से काट भी सकता है। पीड़ित परिवार के नितिन ने आगे हमें बताया कि वह अभी एससी एसटी एक्ट में जमानत लेने की तैयारी कर रहे है अन्यथा सभी को जेल जाना पड़ सकता है।

पुलिस नहीं कर सकी एक भी आरोपी को गिरफ्तार
वोट न देने पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस दो दिन बीतने पर भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। साथ ही आरोपियों की तहरीर पर घायलों के खिलाफ ही एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने हमें बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। साथ ही जल्द से जल्द दोष के आधार पर आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

7 वोट से हारी थी आराधना कठेरिया, ब्राह्मण पक्ष के थे 15 वोट
दरअसल महिला सीट से चुनाव लड़ रही पुष्पेंद्र कठेरिया की बहन आराधना कथित तौर पर 7 वोटो से हार गई थी। जिसपर उनका पूरा आक्रोश ब्राह्मण परिवार पर उतर गया जिन्होंने कहने के बावजूद विपक्षियों को वोट दे दिया था। ब्राह्मण परिवार को वोट न देने पर हुई बर्बर पिटाई से आक्रोशित ब्राह्मण संगठनों ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी न किये जाने पर थाना घेराव करने की बाते कही है।


#SUPPORTUS: Falana Dikhana is running low in funds. We need your immediate and regular support to SURVIVE. Please donate at least 1₹/day to the organization that cares about your issues.
 
DO UPI: 8800454121@paytm
 
Please Support True Journalism

इससे सम्बंधित

Back to top button