उत्तर प्रदेशदुराचारदेश विदेश - क्राइम

मेरठ: दलितों ने ब्राह्मण युवक की चोटी उखाड़ने की करी कोशिश, धारधार हथियार से हमला कर किया घायल

मेरठ: उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में एक ब्राह्मण युवक की चोटी दलितों द्वारा काटने को लेकर खूब बवाल हुआ। घटना जिले के थाना ब्रह्मपुरी के अंतर्गत आने वाले माधवपुरम की है जहां धर्मानंद भट्ट का परिवार निवास करता है। उन्ही के घर के पीछे मुख्य आरोपी नवनीत वाल्मीकि अपना घर का निर्माण करवा रहा था। कम जगह होने के चलते मनोज भट्ट की स्कूटी उनके गेट से छू गई जिसको लेकर दलित परिवार की ओर से जातिसूचक शब्दों के साथ गली गलोच करी गई। जिसपर स्कूटी छूने पर पीड़ित पक्ष ने माफ़ी भी मांग ली थी। लेकिन मन में रंजिश पाले नवनीत ने मनोज की शिखा को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी जिसपर पीड़ित पक्ष द्वारा इसका विरोध किया गया। बस इसी बात पर पेट्रोल पंप के नजदीक नवनीत, उसका भाई सुमित व अन्य लोगो ने मनोज व उसके पिता को घेर लिया व बुरी तरह मारने पीटने लगे।

नवनीत पूरी तरह मनोज की शिखा पर हमले कर रहा था व उसको उखाड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच नवनीत के भाई व परिजनों ने धारधार हथियारों से पीड़ितों पर हमला भी बोल दिया जिसमे मनोज के सर में भारी चोटे आई है। वहीं मनोज के पिता मौके पर बेहोश हो गए जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दें इसी बीच पुरे प्रकरण एक वीडियो सामने आया है जिसमे नवनीत ब्राह्मण युवक की चुटिया उखाड़ने की धमकी देते हुए उसे उखाड़ने का प्रयास कर रहा है । वहीं अन्य आरोपी उसे मारने पीटने में लगे है।

साले भिखारी ब्राह्मण आज तेरी सारी पंडिताई निकलता हु
परिजनों ने हमें बातचीत में बताया कि आरोपियों को ब्राह्मणों के नाम से गृह्णा होती है । ऐसे में वह हमें मारने का लगातार बहाना ढूंढते रहते है।
घटना के दिन भी उन्होंने जानबूझकर हमारी शिखा पर बेहद अपमानजनक बाते कही थी। जिसका हमने विरोध किया तो उन्होंने हमारी बुरी तरह पिटाई कर दी।

पीड़ित मनोज ने साथ ही बताया कि नवनीत ने ब्राह्मण समुदाय को भिखारी व मुफ्त का खाने वाला कहा था। वहीं चुटिया उखाड़ने की कोशिशे भी करी थी। जिसे वीडियो में भी देखा सुना जा सकता है।

हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े है अपराधी
परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी नवनीत वाल्मीकि हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़ा हुआ है जिस कारण उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाई से बच रही है। राजनितिक दबाव होने के चलते भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

आरोपी दें रहे है एससी एसटी एक्ट की धमकी
जब ब्राह्मण युवक के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने आनन फानन में पीड़ितों का मुकदमा दर्ज किया। FIR में भी पुलिस ने हलकी फुलकी धारा लगा अपना पल्ला झाड़ लिया है। तो वहीं आरोपी एससी एसटी एक्ट की धमकी देकर सुलह करने का दबाव बना रहे है। पीड़ितों के अनुसार उनकी मदद को कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आ रहा है। जिससे परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर है।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121 or Google pay or Phone pay on 7840816145.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button