देश विदेश - क्राइम

धार्मिक नारे लगा मुस्लिम पक्ष ने हिन्दुओं पर करी फायरिंग, लाठी डंडो से हमले के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी में 5 घायल

फतेहपुर सीकरी(आगरा): फतेहपुर सीकरी में रास्ते के मामूली विवाद में मुस्लिम पक्ष पर धार्मिक नारे लगाते हुए हिन्दू पक्ष पर हमला करने व इलाके में दहसत फैलाने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के मोहल्ला कान्दो बार में रास्ते को लेकर हिन्दू पक्ष पर मोहल्ले से सटे चूड़ी बाजार निवासी अकबर उस्मानी और उसके परिजनों ने भयंकर हमला बोल दिया। जिसमे हिन्दू पक्ष के दो लोगो को बंधक बनाकर उनकी बुरी तरह मारा पीटा भी गया। बचाव में आए हिन्दू पक्ष के लोगो पर पत्थर और गोली बरसाई गई जिससे हिन्दू पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ज्ञात होकि घटना रविवार दोपहर 1 बजे के पास की है जहां दिनेश लोधी अपनी बहन कृष्णा के साथ चूड़ी बाजार से गुजर रहा था। रास्ते में अकबर दरी बिछाकर सामान रख रहा था। दिनेश लोधी ने अकबर को रास्ते से दरी हटाने को कहा जिसपर अकबर बातो ही बातो में दिनेश लोधी पर हमलवार हो गया। अकबर उस्मानी और उसके साथियों ने लाला रामचरन इंटर कालेज के पास हिन्दू पक्ष पर हमला कर दिया। जहां से मुस्लिम पक्ष के लोग दोनों भाई बहन के मुंह को ढककर रिक्शा से पास मे ही स्थित दरी के गोदाम में ले गए। वहीं इसी बीच किसी तरह से युवती कृष्णा हमलवरों के चंगुल से बचकर भाग निकली व घर पहुंच परिजनों को मामले से अवगत कराया।

रिक्शा में जबरन बैठा कर ले जाते मुस्लिम पक्ष के लोग

मामले की जानकारी होने के बाद बचाव मे आए हिन्दू पक्ष पर मुस्लिम पक्ष के लोगो ने पत्थर, हॉकी स्टिक,फरसा और तमंचे से हमला कर दिया। साथ ही कृष्णा को गोदाम में खीचकर उसके साथ अभद्रता भी की गई। पीड़िता के अनुसार गोदाम में उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे।

मुस्लिम पक्ष द्वारा फायरिंग में कई घायल
हिन्दू पक्ष के कई लोग मुस्लिम पक्ष द्वारा की गई फायरिंग व पत्थर से वार करने के कारण घायल हो गए। जिनमें दिनेश,संजय,मानसिंह,ओमप्रकाश कृष्णा और कुमरावती गंभीर रूप से घायल हो गए है।

CCTV में कैद हुआ कट्टा लेकर भागता आरोपी पक्ष

मुस्लिम पक्ष ने 10 मिनट तक धार्मिक नारे लगाते हुए किया पथराव व फायरिंग
दिनेश को चंगुल से मुक्त कराने गए हिन्दू पक्ष पर आरोपी पक्ष ने धार्मिक नारे लगाते हुए करीब 10 मिनट तक पत्थरों से वार भी किया था। जिसके उपरांत दहसत फ़ैलाने के मकसद से फायरिंग भी की गई थी।

हमले के बाद थाने के बाहर लगा लोगो का हुजूम

घायलों को सीएचसी से जवाब मिलने पर आगरा किया गया रेफर
फायरिंग व लाठी डंडो के प्रहार से घायल पांचों लोगो को पास के सीएचसी से उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं दिनेश के पिता ओमप्रकाश ने 10 लोगो के खिलाफ नामजद और 23 अन्य के खिलाफ फतेहपुर सीकरी थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद 8 थाने की पुलिस और पीएसी फोर्स को इलाके में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति की कायम है।

3 दिन पहले भी पीड़ित से कहासुनी कर चुका था अकबर उस्मानी
3 दिन पहले भी रास्ते को लेकर आरोपी हिन्दू पक्ष को धमका चुका था। लोगो के अनुसार उसके बाद से आरोपी दिनेश के रास्ते से गुजरने का इंतजार कर रहा था। जिसपर मौका पाते ही आरोपी पक्ष ने हमला बोल दिया।


#DonateUS दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रो द्वारा चलाए जा रहे इस मीडिया पोर्टल को आर्थिक सहायता देकर आप हमे अधिक सशक्त बना सकते हैं. स्कैन करे या UPI करे 8800454121@paytm पर

Scan to support our true journalism

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button