नेतागिरीराम राज्य

UP: ब्राह्मण अत्याचारों पर प्रदर्शन किया तो 6 को जेल भेज 55 पर FIR हुई, सभी पार्टिया छुड़ाने थाने दौड़ी

नॉएडा: प्रदेश में ब्राह्मणों पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए बीते दिन ब्राह्मण समाज के लोगो ने सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर सख्त कार्यवाई करते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 6 युवको को गिरतारी में लेते हुए 55 लोगो पर FIR कर डाली जिससे ब्राह्मण समाज और बिफर गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण संगठन अब पुलिस की इस कार्यवाई को इलाहबाद हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। तो वही दूसरी ओर ब्राह्मणो को गिरफ्तार करने की सुचना पाते ही विभिन्न पार्टियों के नेता अपना दाना पानी लेकर थाने पहुंच गए। थाने पहुंचने वालों में सुल्तानपुर जिले से सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय व यूपी कांग्रेस महासचिव वीरेंदर सिंह गुड्डू भी शामिल थे।

दिन भरी चली कार्यवाई के बाद कोर्ट से मंगलवार शाम को युवको को जमानत पर रिहा किया गया जिसपर संतोष पांडेय ने तुरंत युवको को 50 हज़ार की मदद राशि उम्पलब्ध कराई। वही सपा के इस पूर्व विधायक ने इन सभी का क़ानूनी खर्चा उठाने का एलान किया है।

तो वही दिन भर थाने में रह कांग्रेसी नेता गिरफ्तार किये गए युवको को छुड़ाने का प्रयास करते दिखे। 15 प्रतिशत वोटबैंक वाली ब्राह्मण बिरदारी हमेसा से ही प्रदेश में किंग मेकर की भूमिका में रही है। पिछले इतिहास से यह साफ़ है कि ब्राह्मण समाज ने सरकार को दरकिनार करते हुए हमेसा अपने सम्मान को तरजीह दी है। जिस वजह से ब्राह्मणो ने 2007 में मायावती तक को यूपी का सीएम बना डाला था।

योगी सरकार से नाराज चल रहे ब्राह्मणो को मानाने में सभी दल भरपूर प्रयास कर रहे है जिसके बाद सिलसिलेवार तरीके से सभी पार्टियों ने ब्राह्मणो को अपने ऊंचे पदों पर बैठना शुरू कर दिया है।

ब्राह्मणो की गरीब बेटियों की शादी करेगी सपा व हर जिलों में परशुराम की मुर्तिया भी लगवायेगी पार्टी
ब्राह्मण वोट को वापस जुटाने की कोशिश में जुटी अखिलेश की पार्टी ने ब्राह्मणो को लुभाने के लिए भगवान परशुराम का कार्ड खेला है। जिसके बाद सपा प्रबुद्ध बैठक में प्रदेश के जिलों में परशुराम व मंगल पांडेय की मुर्तिया लगवाने की घोषणा करी गई है तो वहीं गरीब ब्राह्मण कन्याओ का विवाह भी पार्टी कराने जा रही है।

कांग्रेस ने 17 में 7 जिलाध्यक्ष ब्राह्मण बनाये
कांग्रेस अपने पुराने कोर वोटर रहे ब्राह्मणो को एक बार फिर से साधने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत पार्टी ने अभी चुने गए 17 जिलाध्यक्षों में से 7 ब्राह्मणो को चुना है। पार्टी को पता है कि अगर प्रदेश में फिर से अपनी स्थित को मजबूत करना है तो अपने पुराने कोर वोटर को साधना जरुरी है।

जिस कारण कांग्रेस ने बुधवार को घोषित सूची में महत्त्वपूर्ण लखनऊ जिले की जिम्मेदारी वेदप्रकाश त्रिपाठी को सौंपी है, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर सिटी से आशुतोष तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया है। मिर्जापुर से राजन पाठक, सोनभद्र सिटी से राजीव कुमार त्रिपाठी और लखीमपुर सिटी से सिद्धार्थ त्रिवेदी को मौका दिया गया है। जेपी मिश्रा को बहराइच जिले की जिम्मेदारी दी गई है।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

 

 

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button