दानिश से दिनेश बन की फेसबुक पर दोस्ती, जबरन निकाह के बाद किया शारीरिक और मानसिक शोषण

बदायूं: उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक और जबरन धर्मांतरण और लवजिहाद का मामला संज्ञान में आया हैं।
बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के गौरामई गाँव की युवती बुलंदशहर में इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चली गई।
इसी दौरान दिल्ली में रह रहे आटो चालक युवक दानिश द्वारा एक साल पहले सोसल मीडिया के माध्यम से दिनेश नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, बुलंदशहर जिले के अहार थाना क्षेत्र की रहने वाली हिन्दू युवती से दोस्ती कर, दोस्ती का फायदा उठाते हुए झांसा देकर उसका जबरन धर्मांतरण करा कर उसके साथ निकाह कर लिया।
पिता, भाई और दोस्तों से कराया शारीरिक शोषण
निकाह के बाद जब युवती पहली बार घर पहुंची तो उसे पता लगा कि उसकी शादी धोखाधड़ी कर गैर मजहब के युवक से हुई है। जिसके बाद युवती द्वारा विरोध करने पर दानिश ने अपने पिता व भाई चाहत मियां और दोस्तों द्वारा उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कराया।
युवती द्वारा दानिश के घर से मौका पाकर भागने पर युवती ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनों के साथ युवती ने कादरचौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस द्वारा आरोपी व उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जांच शुरू कर शेष आरोपियों की तलाश जारी है।



