दुराचारदेश विदेश - क्राइम

दलित युवती के ऊँची जाति के युवक से प्रेम संबंधो पर परिजन देते थे SC-ST एक्ट की धमकी, प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दलित युवती व एक युवक ने प्रेम प्रसंगो के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के रुरुगंज चौकी के ग्राम बलखंडपुर ऐली का है जहां दलित युवती अलका व रॉकी यादव में प्रेम प्रसंग था। दलित युवती के यादव समुदाय के लड़के से प्रेम प्रसंग होने के कारण उसके परिजन अकसर युवती को मारते पीटते थे लेकिन युवती व युवक का प्रेम प्रसंग जारी रहा।

वहीं 22 वर्षीय अलका दोहरे पास के ही एक डिग्री कॉलेज में BA द्वित्य वर्ष की छात्रा थी। बावजूद इसके लड़की के परिजनों ने अलका की पढाई के बीच में उसकी शादी स्वजातीय लड़के से तय कर दी थी। शादी तय किये जाने से अलका व रॉकी दोनों अवसाद में घिर गए थे। लड़की के परिजनों को लाख मानाने पर भी घरवाले नहीं माने जिसके कारण दोनों ने फांसी लगा जान दे दी।

25 नवंबर को थी शादी, 23 को युवती ने लगा ली फांसी
दूसरी जाति का युवक होने के कारण लड़की वालो को अपनी बेटी के प्रेम सम्बन्धो से सख्त नफरत थी। जिसके कारण उन्होंने कई बार रॉकी की पिटाई भी कर दी थी। लड़की को भी परिवार वालो की तरफ से जबरन रिश्ता करने व शादी का दबाव बनाया जा रहा था। जिसमे कोई चारा नजर न आने पर लड़की ने 23 तारीख को शाम 6 बजे करीब शौच का बहाना बना शहतूत के पेड़ से लटक कर जान दे दी।

वहीं लड़की का शव मिलने पर लड़की के परिजनों ने रॉकी पर हत्या करने का केस दर्ज कराया लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की पुष्टि हुई। जिसके बाद लड़की की शादी के दिन 25 नवंबर की सुबह लड़के ने भी ने भी पेड़ से लटकर अपनी जान दे दी।

रॉकी को एससी एसटी एक्ट में फ़साने की देते थे धमकी
अलका के परिजन अकसर रॉकी को एससी एसटी एक्ट के फर्जी मुक़दमे में फ़साने की धमकी देते थे। लेकिन अलका के विरोध के कारण वह ऐसा कर नहीं पाते थे। अलका व रॉकी ने परिजनों द्वारा कई यातनाये सहने के बाद अपनी जान दे कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

शादी वाले घर में पसरा मातम
युवती की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। अलका की 25 नवंबर को शादी थी। रिश्तेदार भी आना शुरू हो गए थे। अलका की मौत के बाद शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। अलका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।

Update: We are facing some issues with our donation gateway. Sorry for the inconvenience. Meanwhile, You can donate to us via Paytm on 8800454121 or Google pay or Phone pay on 7840816145.

Follow our Twitter handle @FDikhana to get more updates on this case.

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button