देश विदेश - क्राइम

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में पकड़े गए भीम गौतम, मोनू गौतम सहित 8 आरोपी, महिलाओं की लाशो के साथ करते थे दुष्कर्म

प्रयागराज: जिले के थरवई इलाके के खेवराजपुर गांव में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी बेहद ही खूंखार प्रवत्ति से घटनाओ को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार इससे पहले हुए गोहरी और खेवराजपुर प्रकरण में इन्होने बर्बरता से हत्या को अंजाम देने के बाद महिलाओं की लाशो के दुष्कर्म भी किया था। खेवराजपुर में जब सामूहिक हत्याकांड के बाद घर से जब उन्हें सिर्फ 2100 रुपये मिले तो बौखलाकर उन लोगों ने कमरे में आग लगा दी थी।

जानकारी के अनुसार गिरोह में बिहार और उत्तर प्रदेश के 13 बदमाश शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। इस गिरोह के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, लूटपाट समेत कई गंभीर अपराधों में मामले दर्ज थे।

कैसे देते थे घटना को अंजाम
गिरोह में शामिल ऑटो चालक भीम गौतम व उसका पुत्र मोनू कुमार घटना से पहले इलाके की रेकी करते थे। टारगेट चुनने के बाद फिर वह इसकी सुचना रोहित खरवार को देते थे। जिसके बाद रोहित खरवार पहले से बनी अपनी खूंखार गैंग के साथ मिलकर घटना कारित करता था।

कैसे चुनते थे टारगेट
आरोपी टारगेट चुनने के लिए कुछ खास बातो का ध्यान रखते थे। पहला घर एकांत में होने चाहिए। दूसरा उस घर की चार दीवारी छोटी होनी चाहिए। 3) घर में महिलाओं व पुरुषो की संख्या अधिक नहीं होनी चाहिए। 4) घर के सामने पक्की सड़क होनी चाहिए।

कैसे दिया गया था गोहरी हत्याकांड को अंजाम
गोहरी हत्याकांड में आरोपियों ने घर की महिलाओं को मौत के घाट उतारने के बाद उनसे दुष्कर्म भी किया था। 21 नवंबर 2021 को तय टारगेट के घर के पीछे स्थित ईंट के भट्टे पर 8 अपराधी रात करीब 10 बजे पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे तक उन्होंने सभी के सो जाने का इंतजार किया। जिसके बाद बड़ी तीव्रता से घर पर धावा बोलकर उन्होंने घर के सदस्यों को कुल्हाड़ी, लोहे की रोड व सब्बल से मरणासन्न कर दिया। आरोपियों द्वारा घर की युवती से दुष्कर्म भी किया गया था। जिसके बाद वह लूटपाट करके फरार हो गए थे।


आपको अगर हमारी रिपोर्ट पसंद आई तो आप हमें आर्थिक सहयोग दे सकते है। आपके सहयोग से ही यह पोर्टल बिना लाग लपेट के उत्तम रिपोर्ट आपके सामने लाता है।

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button