अंतरराष्ट्रीय संबंधदेश विदेश - क्राइम

असम में तालिबान के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट करने पर 3 मौलाना समेत 14 गिरफ्तार

गुवाहाटी: असम पुलिस ने अफगानिस्तान संकट के बीच तालिबानियों के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की है जिसमें 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

असम पुलिस के विशेष महानिदेशक जीपी सिंह ने शनिवार को एक सूची जारी करते हुए बताया कि पुलिस ने तालिबान की गतिविधियों के संबंध में सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोग वो हैं जिन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए देश के कानून के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इस सूची में तीन मौलानाओं के नाम भी शामिल हैं।

तालिबान का समर्थन करने वाले आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया:

क्रमांक | नाम | जिला | उम्र |

1. मौलाना फजुल करीम, दरंग, 49 साल

2. अबू बक्कर सिद्दीक, कामरूप, 55 साल

3. सैदुल हक, कामरूप, 29 साल

4. जावेद मजुमदार, कचार

5. मोजिदुल इस्लाम, बरपेटा, 25 साल

6. फारूक हुसैन खान, बारपेटा, 32 साल

7. सैय्यद अहमद, धुबरी, 27 साल

8. अरमान हुसैन, धुबरी, 25 साल

9. नदीम अख्तर, हैलाकांडी, 23 साल

10. खंडकर नूर अलोम, दक्षिण सलमारा

11. मौलाना यासीन खान, गोलपाड़ा, 26 साल

12. मौलाना बसरूद्दीन लश्कर, होजई, 65 साल

13. मुजीबुद्दीन, करीमगंज

14. मुर्तजा हुसैन खान, करीमगंज

जीपी सिंह ने सार्वजनिक अपील करते हुए यह भी कहा कि लोगों को दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट/लाइक आदि में सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button