दिल्ली एनसीआर

ट्रक में लाए ट्रैक्टर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर फूँका, पत्रकार बोले- राजनीतिक अराजकता

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर को फूंक दिया, जिसकी आलोचना हो रही है।

आज पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली स्थित इंडिया गेट के सामने प्रदर्शकन के नाम पर एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

भगत सिंह जी की जयंती पर किसान बिल के विरोध में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ इंडिया गेट पर युवा कांग्रेसियों के प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रक में ट्रेक्टर लाए और इंडिया गेट के पास जलाया।

पंजाब युवा कांग्रेस ने तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा कि
“बहरों को सुनाने के लिए बहुत ऊँची आवाज की आवश्यकता होती है’ यह बात शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने एसेम्बली पर बम फेंकने के बाद कही थी। आज पंजाब यूथ कांग्रेस ने गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए इंडिया गेट पर किसानों के साथ ट्रेक्टर  आग के हवाले किया और प्रदर्शन किया, इंकलाब जिंदाबाद।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कृत्य की सोशल मीडिया पर किरकिरी होनी भी शुरू हो गई। ABP के वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया ने इसे राजनीतिक अराजकता करार दिया। उन्होंने कहा कि “यूँ होती है, किसान के नाम पर राजनीतिक अराजकता, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता ट्रक में लाद कर ट्रेक्टर लाये और इंडिया गेट पर ट्रेक्टर पटक कर आग लगा दी, आगजनी के लिए बदनाम किसान होगा।

इधर भाजपा मंत्रियों ने भी कांग्रेस के इस आगजनी वाले आंदोलन की निंदा की है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा “यही कांग्रेस का नाटक है, इसलिए जनता ने इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया।”


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button