हरे कृष्णा

अयोध्या के बाद मथुरा के कायाकल्प की ओर योगी सरकार, ‘बृज तीर्थ विकास परिषद’ गठित, आचमन योग्य जल की योजना

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी मथुरा दौरे में आश्वस्त किया कि ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर लाया जाएगा। इसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। 

योगी ने वैष्णवी कुंभ के पहले आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया। योगी ने वृंदावन के बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद मथुरा के विकास के लिए 411 करोड़ रुपए की कई योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र को भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ यमुना मैया का भी आशीर्वाद मिल रहा है। यमुना जी की निर्मलता के लिए हम सबको मिलकर काम करना है।

उन्होंने कहा कि वृंदावन जिस सम्मान का हकदार है वह सम्मान वृंदावन को दिलाने की दिशा में और इस पूरे तीर्थ क्षेत्र के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के ब्रज क्षेत्र को वैश्विक मंच पर पुनर्स्थापित करने के संकल्प को हम लोग पूज्य संतों के सानिध्य और आशीर्वाद से एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से साकार करेंगे।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद’ का गठन:

उन्होंने कहा ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ‘उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद’ का गठन किया गया। मुझे प्रसन्नता है कि हमारे मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण और हमारा प्रशासन इस परिषद के साथ मिलकर और पूज्य संतों के सानिध्य में यहां के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

केवल स्नान नहीं बल्कि आचमन करने लायक जल:

आगे मुख्यमंत्री ने कहा यमुना नदी के साथ हम सब की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। भगवान श्री कृष्ण की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। स्वाभाविक रूप से हमें यमुना जी की निर्मलता के लिए कार्य करना है। हम यमुना जी के जल को केवल स्नान करने लायक ही नहीं बल्कि आचमन करने लायक बनाना चाहते हैं।
फिर उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को अक्षुण्ण रखते हुए इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को हम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस हेतु पूज्य संतों का आशीर्वाद और आमजन का सहयोग इसी प्रकार से प्राप्त होता रहेगा। जहां स्वच्छता होगी, सफाई होगी, वहां स्वाभाविक रूप से ईश्वर का वास हो जाएगा।

दिल्ली सरकार पर निशाना:

मुख्यमंत्री ने यमुना में प्रदूषित हो रहे यमुना जल को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अगर कानपुर में गंगा कार्यक्रम के तहत निर्मल निर्मल हो सकती है तो दिल्ली की सरकार के लिए कार्य क्यों नहीं कर सकती। 
16 फरवरी को शुरू होने जा रहा है उन्होंने तीर्थ विकास परिषद की बैठक में कहा कि पहले क्या होता था आपको पता है लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद हमने इसमें रूचि ली। दौरे के बीच मुख्यमंत्री ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री ने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए। 

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button