चुनावी पेंच

केजरीवाल बोले पुरुषों से चर्चा कर महिलाएं दें वोट, महिला का जवाब- नारी भला-बुरा जानती है

नईदिल्ली : केजरीवाल नें महिलाओं को पुरुष से चर्चा करके वोट करने की वकालत की तो लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल नें वोट डालने को लेकर आज एक बयान दिया जिसे लोग महिला विरोधी बता रहे हैं।

अपने एक बयान में केजरीवाल नें कहा कि “सभी महिलाओं से ख़ास अपील – जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।”

इस बयान के बाद कई यूजर्स नें केजरीवाल को महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।

एक यूजर यस झा लिखती हैं “क्यों ? पुरुषों से चर्चा क्यों करे ? आपको आज की नारी पर भरोसा नहीं है ? आज की नारी पढ़ी लिखी नहीं है ? भला बुरा देख, समझ नहीं सकती ? या फिर सिर्फ शाहीन बाग की महिलाओं से अपील कर रहे हो ? शर्मनाक बात !”

इसके अलावा एक यूजर लिखते हैं दिनेश पन्त लिखते हैं “अपनी सामन्ती सोच अपने पास रखो, महिलाओं पर भरोसा नहीं है क्या ? वोट डालने से पहले वह पुरुषों से चर्चा क्यों करेंगी ? क्या वह स्वतंत्र भारत की नागरिक नहीं हैं ?”

 

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button