अंतरराष्ट्रीय संबंध

यूक्रेन का दावा, मार गिराए 4300 से अधिक रुसी सैनिक व बनाये 200 से अधिक युद्ध बंदी

कीव: यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे भीषण युद्ध में रूस को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी है जिसके बाद रुसी राष्ट्रपति ने हमलो को और तेज करने के निर्देश दिए है। रूस की धमकियों व हमलो के बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने दुश्मन देश के 4300 से अधिक जवानो को मार गिराया है। साथ ही 200 से अधिक सैनिको को युद्ध बंदी भी बना लिया है।

यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किसलितस्या ने कहा कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर लियाशको के अनुसार, 24 फरवरी से अब तक कम से कम 16 बच्चे मारे गए हैं

यूक्रेन के शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 3,50,000 से अधिक स्कूली बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। उन्होंने दावा किया कि 27 फरवरी तक रूस के लगभग 4,300 सैनिक मारे गए हैं और 200 से अधिक को युद्धबंदी बनाया गया है। जबकि रूस इससे इनकार करता है।

यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के रिश्तेदारों से बातचीत के लिए एक हॉटलाइन खोली थी, पहले घंटे के दौरान रूसी माताओं से 100 से अधिक कॉल प्राप्त हुए। हॉटलाइन और समर्पित वेबसाइट को रूस द्वारा बंद कर दिया गया है।

यूक्रेन ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से कार्यवाही का किया अनुरोध
यूक्रेन ने रूसी संघ के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष कार्यवाही शुरू करने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया है। यूक्रेन ने ICJ को बताया कि रूस कथित जेनोसाइड का बहाना बनाकर उनके देश में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर रहा है। जिसके खिलाफ ICJ को सख्त कदम उठाने चाहिए।

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button