दुराचारदेश विदेश - क्राइम

100 से 150 यादवो ने कर दी नाबालिग ठाकुर लड़के व उसके परिवार की लिंचिंग, पुलिस ने घायल को ही किया गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर: प्रदेश के मिर्ज़ापुर स्थित जिगना थाना में एक ठाकुर परिवार पर 100 से 150 लोगो ने धारधार हथियारों, लाठी व डंडो से हमला बोल दिया। हमले की वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है जिसमे एक ठाकुर समुदाय से आने वाले नाबालिग लड़के को बुरी तरह पीटा जा रहा है। घटना मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र में आने वाले मिश्र पुर गाँव की है जहां 100 से 150 यादव समुदाय के लोगो का आवास स्थित है। उसी गाँव में इकलौता घर विपिन कुमार सिंह का घर स्थित है।

दरअसल ठाकुर समाज के खेतों में अकसर यादव समाज के दबंग अपनी गायो को चराने के लिए छोड़ देते थे जिससे उनकी हर वर्ष फसल बर्बाद हो जाती थी लेकिन हर बार पीड़ित विपिन कुमार सिंह का परिवार चुप रह जाता था। लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते घर की आर्थिक हालत बिगड़ गयी थी जिससे पीड़ितों ने गाय न चराने के लिए समझौता करने की पेशकश करते हुए आस पास के गाँव से सम्मानीय लोगो को बुलाया। समझौते की बात पर गाँव के दबंगो का गुस्सा फुट पड़ा व कहने लगे आज ठाकुरो की ठकुरई उनके गा में डाल देंगे।


इसी के साथ 6 सितम्बर को सुबह 10 बजे करीब 100 से 150 लोगो ने ठाकुरो के घर पर हमला बोल दिया। हसिया, खुरपी, कुल्हाड़ी व लाठी डंडो से लेस इन दबंगो ने खौफ पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग भी करी थी। यादवो की ओर से मुख्य रूप से भागौती यादव पुत्र राम किशोर, विकास यादव पुत्र भगौती यादव, पंकज यादव पुत्र नन्हकू यादव, गोपाल यादव पुत्र शिवनाथ यादव, बाबिल यादव पुत्र भागौती यादव के साथ सैकड़ो लोग साथ थे।

पूर्ण रूप से यह एक मोब लिंचिंग जैसी स्थिति थी जहां भीड़ इस ठाकुर परिवार को जान से मारने पर उमादा थी। आरोपी द्वारा बनाये गए एक वीडियो में साफ़ दबंगो का खौफ व गुंडागर्दी देखी जा सकती है। वही पीड़ितों के अनुसार अम्बुज यादव ने इस वीडियो को बनाया था जोकि जातिसूचक अश्लील टिप्पणियां व जाने से मारने को लेकर लोगो को उकसा रहा है।

वीडियो में साफ़ एक लड़के को देखा जा सकता है जो बीच रोड पर घायल पड़ा है व भीड़ उसे मारे जा रही है। वहीं वीडियो बना रहे अम्बुज यादव भीड़ को और मारने के लिए लगातार उकसा रहा है। घायल दिख रहे युवक का नाम 16 वर्षीय हर्ष सिंह था जिसकी हालत बेहद गंभीर है। हर्ष के सर पर 25 से 30 टाँके आये है। उसकी सभी उंगलिया टूट चुकी है व पूरा बदन चोट से नीला पड़ गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार उसको तुरंत सर्जरी किये जाने की जरुरत है।

Harsh Singh

वहीं कुल 5लोग घायल हुए है जिसमें विमल सिंह उम्र 32 और हर्ष सिंह 16 साल की हालत बेहद गंभीर है और घायलों में 64 वर्षीय विपिन सिंह, 60 वर्षीय धर्मराज सिंह व 20 वर्षीय विक्रम सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने मीडिया से बात करने से किया इंकार, FIR में कर गयी झोल
पुलिस द्वारा दायर किये गए FIR में मात्र 4 लोगो का ही नाम डाला गया है वहीं फायरिंग की बात को भी पुलिस डकार गयी। बुरी तरह मारे गए परिवार के लाख कहने पर भी पुलिस जान से मारने का प्रयास IPC 307 में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जबकि वीडियो की बर्बरता सबके सामने है। वहीं FIR में खानापूर्ति करते हुए IPC 323 लगा सिर्फ एक छोटी सी मारपीट बता दिया गया।

उल्टा पीड़ित लड़के को किया गिरफ्तार, वीडियो बनाने वाला अभी भी खुला घूम रहा है
पुलिस दबंगो के दबाव में उल्टा पीड़ित घायल 20 वर्षीय विक्रम सिंह को ही रात 12 बजे जबरदस्ती उठा ले गई और विक्रम सिंह, विमल सिंह घर्मराज सिंह, विपिन सिंह और समझौता कराने आए प्रधान नीरज सिंह पर मुकदमा कर दिया। वहीं वीडियो बनाने वाला व अपराधी खुला घूम रहे है। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस बिलकुल भी मदद नहीं कर रही है जिसका उदहारण हमें पुलिस से हमारी बातचीत पर मिल गया।

थाना के एसओ प्रणव प्रसून श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करने से साफ़ मना करते हुए जान से मारने के प्रयास में FIR न दर्ज किये जाने व आरोपियों को गिरफ्तार न किये जाने के सवाल पर कोई भी जवाब देने से मना कर दिया। एसओ के अनुसार उन्हें ऐसा करने की मनाही है।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button