देश विदेश - क्राइम

अरविंद पासी ने शौच कर रहे बंदी के सर पर मारा भारी पत्थर, जेल में बनाना चाहता था दलितों का वर्चस्व

नैनी: जेल में दलितों का वर्चस्व बनाने के लिए एक बंदी ने दूसरे बंदी पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रयागराज के नैनी में हत्या के आरोपों में सजा काट रहे कैदी अरविन्द पासी ने धोखाधड़ी के आरोपों में लाये गए विचारधीन ज्ञान सिंह के सर पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया।

यह घटना तब हुई जब ज्ञान सिंह शौचालय में शौच करने बैठा था तभी पीछे से आये अरविन्द पासी ने उसके सर में शौचालय का पत्थर उखाड़ कर मार दिया।

सर पर भारी पत्थर लगने से ज्ञान सिंह बुरी तरह घायल हो गया जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्तपाल ले जाया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। पिछले एक हफ्ते में दो बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है।

10 सितंबर को दोपहर में करीब ढाई बजे फिर दोनों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष के समर्थक बंदी भी आ गए और मारपीट हो गई। जिसमें विचाराधीन बंदी ज्ञान सिंह के सिर पर पत्थर से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

जानलेवा हमले में घायल ज्ञान सिंह के बाद से जेल में तनाव पसर गया है जिसको लेकर पूरा जेल प्रशासन सचेत है। वहीं जेल में सुरक्षा के कई और कड़े कदम उठाये गए है।

वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि हमला करने वाले कैदी के खिलाफ नैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button