Uncategorizedनेतागिरी

दलित नेता व सांसद सावित्री फुले BJP को दलित विरोधी कहके कांग्रेस में हुईं शामिल

UP : बहराइच से बागी सांसद सावित्री बाई फूले सहित फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी नें दिलाई सदस्यता

बहराइच (यूपी) : उत्तर प्रदेश के बहराइच से  2014 में सांसद बनी दलित नेता सवित्री बाई फुले शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।

सावित्री ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका गांधी वाड्रा और महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उनके साथ  फतेहपुर से पूर्व सांसद राकेश सचान भी कांग्रेस में शामिल हुए।

दलित विरोधी पार्टी है BJP :सावित्री बाई

पिछले साल दिसंबर में भाजपा पर अपनी उपेक्षा करने और समाज में बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए दलित नेता सावित्रीबाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

इसी बीच उन्होंने कहा कि ” BJP की दलित विरोधी नीतियों के चलते देश के पिछड़ों, दलितों और मुस्लिमों ने BJP को सत्ता से हटाने का निर्णय किया है | और इसे रोकने में कांग्रेस की सक्षम है, इसीलिए हम कांग्रेस का साथ देंगे और BJP को रोकेंगे |

इससे सम्बंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button